अमरकंटक : श्रवण उपाध्याय (संवाददाता)
पवित्र नगरी अमरकंटक में पितृपक्ष के पावन अवसर पर गीता स्वाध्याय मंदिर में श्री श्री 108 स्वामी ब्रम्हेन्द्रानंद गिरी जी महाराज की इक्कीसवीं पुण्य तिथि के पावन अवसर पर पितृपक्ष में माँ नर्मदा के पावन तट पर आश्रम में श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ अश्विन कृष्ण पक्ष 4 बुधवार 14 सितंबर 2022 से अश्विन कृष्ण पक्ष 10 मंगलवार 20 सितंबर तक प्रतिदिन कथा सायं 3 बजे से 6 बजे तक कथा वाचक डॉ सत्यनारायण तिवारी (हिमांशु महाराज) सारधा लोरमी (छ.ग.) के मुखारबिंद से आप सब लाभ उठा सकते है ।
पूजन एवं पारायण प्रतिदिन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक रोजाना चल रहा है । 21 तारीख को प्रातः 7 बजे से 8 बाजे तक शांति पाठ , गीता पाठ व 8 बजे से 11 बजे तक रुद्राभिषेक तत्पश्यात समाधिपूजन आधे घंटे तक चलेगा
श्री गीता स्वाध्याय मंदिर के महंत स्वामी नर्मदानंद गिरी जी महाराज ने बताया कि हमारे गुरु स्वामी ब्रम्हेन्द्रानंद जी की पुण्यतिथि अश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी को प्रतिवर्ष मनाया जाता है इस पावन अवसर पर आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का भी आयोजन किया जाता है । प्रथम दिवस प्रातः जलयात्रा , देवस्थापना की जाती है अंतिम दिवस पूजन उपरांत संतो , ब्राम्हणों व भक्तजनो को प्रसाद (भंडारे) का वितरण किया जाएगा ।

माई की बगिया में भी तुरी आश्रम के महंत महेश चेतन्य जी महाराज ने भी प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सप्तमी को अपने पूज्य संत जी का चौदहवाँ वार्षिक पुण्यतिथि ब्रम्हलीन प.पु. स्वामी रामानंद सरस्वती जी महाराज का पुण्यतिथि मनाया और तुरी आश्रम में पूजन उपरांत संतो , कन्याएं , ब्राम्हणों को भंडारे का प्रसाद खिलाकर व दक्षिणा देकर अपने पूज्य संत जी की पुण्यतिथि मनाई ।
