अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (संवादाता)
पवित्र नगरी अमरकंटक के सरस्वती शिशु मंदिर/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 29 भैया/बहनों को मध्यप्रदेश शासन के द्वारा लेपटॉप प्रदान किया जायेगा ।
वर्ष 2021-2022 के मेधावी छात्र/छात्राऒ जिन्होंने कक्षा 12 की परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित किये है । सरस्वती शिशु मंदिर/उ.मा.वि. में वर्ष 2021-2022 की 12वी की बोर्ड परीक्षा में कुल उपस्थित 43 परीक्षार्थियों में से स्कूल के 29 बच्चों लेपटॉप मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है । इसी तरह हायर सेकंडरी स्कूल के 190 परोक्षार्थियो में से 23 छात्र/छात्राओं को लैपटॉप मिलने का अवसर प्राप्त होगा ।
सरस्वती स्कूल के प्राचार्य बृजकिशोर शर्मा व परीक्षा प्रभारी रहे आचार्य बलराम साहू ने बताया की हमारे विद्यालय के छात्र जिले में प्रथम रहे भैया प्रीतम सिंह जिन्होंने कृषि संकाय से उत्तीर्ण की थी । इसी तरह विद्यालय में अलग अलग संकाय के भैया/बहनों ने स्कूल के टॉपर रहे अभिलाष महोबिया(विज्ञान संकाय) , मयंक श्याम(गणित संकाय) , आयुष पाण्डे (वाणिज्य संकाय) , रिंकी परिहार(कला संकाय) रहे ।
विद्यालय में सभी भैया / बहन अपना एक-एक प्रति छायाप्रति बैंक पास बुक , आधार , समग्र आईडी कल तक जमा कर रहे है जिसे विद्यालय के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर को भेजा जाएगा । 1 अक्टूबर तक मेधावी छात्र जिनका लिस्ट में नाम आया है के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से पच्चीस हजार प्रदेश के मुखिया मामा अपने भांजा/भांजियों को भेज दिया जाएगा ।
विद्यालय के गौरव का विषय है की पूरे संभा व जिले में अपना स्थान बना सका है इसके लिए हम मध्यप्रदेश शासन को धन्यवाद प्रेसित करते है । आचार्य रोहित लाल , लखन द्विवेदी , रवि शंकर तिवारी , शिव प्रसाद त्रिपाठी , अनुराधा सिंह , कोदुलाल श्रीवास , राममिलन परस्ते , अमित सिंह आदि प्रसन्नता ब्यक्त की है ।