अमरकंटक कल्याणिका विद्यालय ने 27वॉ स्थापना दिवस मनाया

मुख्य अतिथि प्राचार्य नवोदय और स्कूल प्रबंधन्यासी की उपस्थिति में खूब रहा हर्षोल्लास ।

अमरकंटक – श्रवण उपाध्याय

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में संचालित सीबीएसई संबद्ध इंग्लिश मीडियम स्कूल कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन अमरकंटक ने अपना 26वॉ वर्षगांठ एवम 27वॉ स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक जवाहर नवोदय विद्यालय प्राचार्य डॉ एस के राय की मुख्य अतिथि की उपस्थिति में मनाया गया ।

स्कूल के प्रबंधन्यासी स्वामी हिमांद्री मुनि जी महाराज ने सभी उपस्थित आगंतुकों के साथ सर्व प्रथम वीणावादिनी मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पण करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई । सर्व प्रथम मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका सम्मान किया गया साथ ही उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को भी पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया ।

अमरकंटक कल्याणिका स्कूल के प्रथम प्राचार्य *डॉ आर एस कुशवाहा* को प्रबंधन्यासी द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया साथ ही शिक्षिका श्रीमती *अलका शर्मा* एवम भ्रत्य *चंदर सिंह* को भी उनकी लंबी सेवा के लिए शाल व श्रीफल से सम्मानित किया गया ।

अमरकंटक कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन स्कूल ने अपना स्थापना 03 अगस्त 1998 में प्रारंभ किया जिसमे पहला एडमिशन छात्रा के रूप में कुमारी लक्की सोनी करंजिया से हुआ था । वर्तमान विद्यालय में लगभग 800 बच्चे अध्यन कर रहे है ।

यह विद्यालय अमरकंटक मध्य प्रदेश की लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता के बीच स्थित है । परम् पूज्य तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज द्वारा स्थापित जो अपनी बुद्धिमत्ता और शिक्षा के प्रति समर्पण तथा पोषण वातावरण में शीर्ष स्तर की शिक्षा प्रदान कर आगे बढ़ाता है । हिमांद्री मुनि जी बताते है की छात्रों को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाती है । स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम , सुसज्जित प्रयोगशालाएं , खेल का मैदान , शारीरिक व्यायाम के उपकरण , सीसीटीवी से निगरानी , सुरक्षा गार्ड , साफ सुथरे शौचालय , आदि सब व्यवस्थित है ।

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चो को शिक्षा के साथ साथ संस्कार पर भी ध्यान देना चाहिए जो इस विद्यालय द्वारा दिया जा रहा है ।
स्कूल के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसे अतिथियों ने खूब सराहा ।

अमरकंटक कल्याणिका विद्यालय के अलावा भी अन्य संस्थाएं जैसे कल्याणिका महाविद्यालय अमरकंटक , मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल पेंड्रा रोड , कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन स्कूल पाटन राजेंद्रग्राम संचालित है । जन्हा के बच्चे भी शिक्षा के क्षेत्र में एक खास मुकाम हासिल कर रहे है ।

विद्यालय के प्राचार्य कमलेश मिश्रा द्वारा स्कूल स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सभी उपस्थित आगंतुकों , शिक्षको एवम छात्र छात्रओ को आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं दी । मंच संचालन डॉ एस आर त्रिपाठी व आभार प्रदर्शन विनोद कुमार शुक्ला द्वारा किया गया । आज के कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय प्राचार्य डॉ एस के राय , स्वामी हिमांद्री मुनि जी महाराज (प्रबंधन्यासी) , स्वामी धर्मानंद जी महाराज , स्वामी हनुमान दास जी महाराज , स्वामी हरस्वरुप जी महाराज , स्वामी जगदीशानन्द जी महाराज , स्वामी लवलीन जी महाराज , डॉ विनीत गाबा (प्राचार्य एमकेपीएस) , डॉ रामसेवक कुशवाहा (प्राचार्य बीएड कालेज) , कमलेश मिश्रा (प्राचार्य केकेएसएन) , डॉ श्रीराम त्रिपाठी (उपप्राचार्य केकेएसएन) , विनोद शुक्ला , श्रवण कुमार पांडेय , अविनाश पटनायक , रामकुमार पारस , श्रीकांत पांडेय , सुभाष गुप्ता , जितेंद्र तिवारी , अमित मेठवानी , गोपाल अग्रवाल , अभिभावकगण आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *