अमरकंटक नगर परिषद उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस पूर्व हुई बैठक

अमरकंटक / श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में जिला कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार नगर परिषद के प्रभारी सीएमओ भूपेंद्र सिंह बघेल के आदेश पर नगर परिषद के सभागार में आज शुक्रवार 09/08/2024 को न.परि.उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर पारंपरिक रूप से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई ।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी स्कूलो के प्रमुख अपने विद्यार्थीयो को प्रभात फेरी में सम्मिलित कर सुबह नर्मदा मंदिर सामने प्रांगण पर 8.45 बजे तक अवश्य लेकर पहुंचे और प्रातः 9 बजे सभी की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित किया जाएगा । उसके बाद मुख्यमंत्री महोदय जी का संदेश वाचन किया जाएगा फिर राष्ट्रगान एवम् मध्यप्रदेश गान होगा । सीएमओ द्वारा बताया गया की अपने अपने संस्थानों में आठ बजे तक ध्वजा रोहण कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सार्जनिक ध्वजा रोहण में पहुंचे ।और सर्व साधारण को स्वतंत्रता दिवस पूर्व सूचना दी जाय की स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर घर घर तिरंगा फहराया जाय और प्रमुख सड़कों वार्डो में तिरंगा यात्रा बाइक रैली मध्यम से संदेश दिया जाय । सभी को ध्वज लगाने हेतु नगर परिषद द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा । मिष्ठान का वितरण नगर परिषद कार्यालय द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों , आंगनवाड़ी केंद्रों आदि समय पर पहुंचा दिया जायेगा ।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम जितना अच्छा और बढ़िया किया जा सकता है उसके सभी का सहयोग लिया जाएगा साथ ही उपस्थित लोगों ने अपना अपना सुझाव भी दिए ।
आज के इस बैठक में प्रमुख रूप से नगर परिषद उपाध्यक्ष रज्जू सिंह नेताम , सीएमओ भूपेंद्र सिंह बघेल , थाना प्रभारी कलीराम परते , पार्षद जोहान सिंह चंद्रवंशी , शक्ति शरण पांडे , दिनेश द्विवेदी , पवन तिवारी , सुखनंदन सिंह , उषा बाई ,मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , सुमित चौकसे , सनत पांडेय , पीएमश्री हायर सेकेंडरी स्कूल से शिक्षक जितेंद्र तिवारी , कल्याणिका स्कूल से जे.एल.चंद्रवंशी , शिशु मंदिर स्कूल से प्रधानाचार्य शिवसागर तिवारी , लक्ष्मण माझी , प्राथमिक पाठशाला जमुना दादर शिक्षिका मुन्नी बाई , नवीन माध्यमिक शाला अमरकंटक शिक्षक राममिलन प्रधान , कन्या आश्रम स्कूल (काटजूग्राम) लेख सिंह सांडिया आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *