मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाने की अक्टूबर माह के लास्ट में नई दिल्ली से होगी महाक्रांति का ऐलान।

नागरिक पत्रकारिता की स्थापना एवं मीडिया पालिका व मीडिया कल्याण बोर्ड के गठन सहित पत्रकार सुरक्षा अधिनियम को लागू कराने के अभियान को भारतीय मीडिया फाउंडेशन के द्वारा सड़क से लेकर संसद तक के कार्य गतिशीलता के बाद राजनीति के तहत पत्रकारों में फूट डालो राज करो की नीति प्रारंभ।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य चंबल के बागी सम्राट ठाकुर मलखान सिंह दद्दा जी के नेतृत्व में मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाने की अक्टूबर माह के लास्ट में नई दिल्ली से होगी महाक्रांति का ऐलान।

नई दिल्ली।
***********

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नई दिल्ली स्थित बंगाली कॉलोनी महावीर एंक्लेव राष्ट्रीय कार्यालय से जारी बयान में भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय सलाहकार परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार बालकृष्ण तिवारी जी ने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य चंबल के बागी सम्राट ठाकुर मलखान सिंह दद्दा जी के नेतृत्व में मीडिया को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए अक्टूबर माह के लास्ट में नई दिल्ली से महाक्रांति का ऐलान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन नागरिक पत्रकारिता की स्थापना करने एवं मीडिया पालिका तथा मीडिया कल्याण बोर्ड के गठन करने एवं पत्रकार तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुरक्षा अधिनियम को लागू कराने इत्यादि कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर लगातार संघर्षरत है,
उन्होंने कहा की नई कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है नई जिम्मेदारियां तय की जाएगी जिनके नेतृत्व में दिल्ली से महा क्रांति का ऐलान किया जाएगा इसकी तैयारी हो चुकी है अब नए टीम के नेतृत्व में दिल्ली में महा अधिवेशन रखा जाएगा।।

उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह के लास्ट में कार्यक्रम रखने की रणनीति बनाई जा रही है आगामी कार्यक्रम बागी सम्राट ठाकुर मलखान सिंह जी के नेतृत्व में किया जाएगा।
पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा के सवाल पर बागी सम्राट ठाकुर मलखान सिंह दद्दा ने कहा कि राजनीति देखी तमाम उतार चढ़ाव देखा भारतीय मीडिया फाउंडेशन के नेतृत्व में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा समाज के प्रबुद्ध जनों को संगठित करके सशक्त मीडिया समृद्ध भारत एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत के मिशन को मजबूती से चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समृद्ध भारत एवं विकसित भारत के मिशन का जोरदार तरीके से खुलासा दिल्ली के कार्यक्रम में किया जाएगा।
हमारा संगठन पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ नागरिक पत्रकारिता की स्थापना करने एवं राजनीति से भ्रष्टाचार का सफाया करने के लिए स्वच्छ राजनीति की स्थापना के लिए जंग का ऐलान करेगा।
उन्होंने समस्त पत्रकार बंधुओ सामाजिक कार्यकर्ता बांधो एवं समाज के प्रबुद्ध जनों से अपील करते हुए कहा कि आप एक निर्णायक जंग लड़ने के लिए तैयार रहें।
उन्होंने भारतीय मीडिया फाउंडेशन के समस्त मीडिया अधिकारियों एवं पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग ब्लॉक लेवल से लेकर जिला स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *