अमरकंटक में प्रभारी मंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत किया वृहद पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु वृक्षा रोपण अत्यंत आवश्यक – प्रभारी मंत्री

झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया गया संदेश ।

संवाददाता – श्रवण उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में आज बुधवार 18/09/25 को मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है और सभी नागरिकों को इस दिशा में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए । उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया है ।

इस अभियान के अंतर्गत सभी अपने मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगाएं । उन्होंने कहा कि अगर किसी शुभ अवसर पर कोई कार्य होता है , तो एक पौधा अवश्य रोपे । प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार ने बुधवार शाम को नगर परिषद अमरकंटक में पहुंच कर वृहद पौधरोपण किया । इस दौरान प्रभारी मंत्री ने नर्मदा नदी के दक्षिण तट घाट पर स्थित पार्क परिसर में वेल का वृहद वृक्षा रोपण किया गया ।

प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार ने राजस्व , वन , पुलिस विभाग के अधिकारियों , महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं तथा जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर वेल के पौधे लगाए । उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक प्रयास से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा हरित क्षेत्र को बढ़ाने में सहायता मिलेगी ।

इसके बाद नर्मदा नदी के उत्तर तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही रामघाट पर झाड़ू लगाकर वृहद स्वच्छता अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया गया ।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ वसीम अहमद भट , मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरकंटक चैन सिंह परस्ते , जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के पूर्व अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम , नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पार्वती सिंह उइके , पूर्व मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , पार्षद दिनेश द्विवेदी , देवानंद खत्री , सुखनंदन सिंह , पवन तिवारी , श्रीमती बबीता सिंह , शिव कुमारी शुक्ला , अंबिका तिवारी , रूपेश द्विवेदी , प्रकाश द्विवेदी ( विक्की) , सोनू जैन , कन्ना नायक , बुद्धे लाल बचावले , पत्रकार सहित पुलिस , वन , राजस्व विभाग के अधिकारी , जनप्रतिनिधि सहित आम जन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *