कोतमा में आयोजित हुआ राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद का प्रांतीय सम्मेलन

सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है- मंत्री दिलीप जायसवाल

पत्रकारों के हित संवर्धन के लिए सदैव तत्पर रहूंगा- विधायक फुन्देलाल लाल सिंह मार्को

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक/अनूपपुर – राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के द्वारा कोतमा स्थित मंगल भवन में प्रांतीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा, “पत्रकार समाज का आईना होते हैं । लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है । उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा को लेकर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं ।

सम्मेलन में पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में जन समस्याओं तथा जन सरोकार की खबर शासन प्रशासन तक पहुचाने की सराहना करते हुए कार्यरत पत्रकारों की सराहना और उनकी समस्याओं को विधानसभा स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित संवर्धन के लिए वह सदैव तत्पर रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे ।

शांति कुटी आश्रम अमरकंटक के श्रीमहंत स्वामी रामभूषण दासजी महाराज ने पत्रकारों को सत्य , संयम और सामाजिक सरोकारों के साथ पत्रकारिता करने का संदेश दिया । आज की परिवेश में पत्रकार बड़ी कठिनाइयों का सामना करते हुए भी अपने कर्तव्य का पालन करते है । देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया के लोग आज भी खोजी पत्रकार माने जाते है ।

इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय सयोजक नलिनकांत वाजपेयी , राष्ट्रीय सचिव देवशंकर अवस्थी , प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे , प्रदेश मुख्य महासचिव विलोक पाठक , प्रदेश संगठन महासचिव अनुरोध पटेरिया , जबलपुर संभागीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर शर्मा , परिवार कल्याण प्रोकोष्ठ उत्पल कांत शर्मा , साहित्यिक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख रूपम वाजपेयी , उमेश शुक्ला , शिव चौरसिया , समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव इंजीनियर तरुण सोनाने , मंडला जिला अध्यक्ष नीरज अग्रवाल , मंडला समाज कल्याण प्रकोष्ठ अध्यक्ष कैलाश कुमार डेहरिया , दीपक कछवाहा , रामकुमार बघेल , किशोर रजक , ओम वरसिया , अरुण बैरागी , सिवनी जिलाध्यक्ष शरद दुबे , संजय अग्रवाल , महेन्द्र बघेल , गोपाल चौरसिया , लोकेश उपाध्याय ,
नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष भगीरथ तिवारी ने संगठन की मजबूती , सदस्यता विस्तार , पत्रकारों के अधिकार , सुरक्षा कानून , स्वास्थ्य बीमा एवं सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे । उसके अलावा जिले के पत्रकारों की जिले के विकास में निभाई जा रही सकारात्मक भूमिका और संगठन के माध्यम से पत्रकारो को सजग करने मे राष्ट्रीय श्रमजीवी परिषद की कार्य पर नगर पंचायत डूमर कछार अध्यक्ष पत्रकार डॉ सुनील चौरसिया और बिजुरी नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सहबीन पनिका ने भी प्रकाश डाला ।
*प्रदेश कर समिति की हुई घोषणा* राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय सचिव देवशंकर अवस्थी के द्वारा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे को आगामी दो वर्षों के लिए प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष राजेश दुबे द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अनूपपुर जिले को प्रदेश के समिति में प्रतिनिधित्व देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर राजेश शुक्ला , प्रदेश सहसचिव के पद पर कमलेश मिश्रा और प्रदेश कार्य समिति के सदस्य के रूप में कैलाश पांडे जी का नियुक्ति की घोषणा की गई ।
उसके साथ ही राष्ट्रीय श्रमजिवी पत्रकार परिषद जिला अनूपपुर का जिला उपाध्यक्ष के पद पर दुर्गा प्रसाद यादव जो अनूपपुर में सेटलाइट नक्षत्र न्यूज चैनल का जिला ब्यूरो के कार्य कर रहे हैं उनकी भी नियुक्ति की घोषणा की गई । सभी नियुक्त पदाधिकारीयो को सम्मेलन में उपस्थित समस्त पत्रकारों एवं अतिथियों के द्वारा नियुक्त होने बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की गई ।

प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने में जिले के निम्न पत्रकारों का अभूतपूर्व योगदान रहा जिसमें प्रमुख रूप से चैतन्य मिश्रा तथा (Chaitanya Mishra) प्रांतीय सम्मेलन में उपस्थित जिले के पत्रकारों का नाम राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी राजेश शुक्ला , प्रदेश सहसचिव कमलेशमिश्रा , प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं संभागीय संरक्षक कैलाश पांडेय , संभागीय अध्यक्ष चैतन्य मिश्रा , संभागीय कोषाध्यक्ष पुनीत सेन , संभागीय उपाध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा , संभागीय सचिव श्याम तिवारी , परिषद के समाज कल्याण प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष अंकित शुक्ला , अनूपपुर जिला के अध्यक्ष अमित शुक्ला , विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद शर्मा , परिषद के जिला महामंत्री श्रवण कुमार उपाध्याय , कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा , जिला प्रवक्ता भगवान दास मिश्रा , जिला संगठन मंत्री संतोष मिश्रा , जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शुक्ला , संदीप द्विवेदी , शैलेंद्र द्विवेदी , दुर्गा यादव , जिला सचिव संतोष चौरासिया , चंदन केवट , धर्मेन्द्रकांत तिवारी , जिला के कार्यालय मंत्री बृजेश राठौर,कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश उपाध्याय निगवानी, नरेंद्र मिश्रा बिजुरी, ब्लॉक महासचिव संस्कार गौतम, ब्लॉक सचिव मोहम्मद जावेद हुसैन उर्फ गजल बिजुरी, संगठन मंत्री अधिकलाल यादव राजनगर, उपाध्यक्ष मदनमोहन मिश्रा, अनूपपुर अध्यक्ष दिगंबर शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष अनूपपुर अमित तिवारी, ब्लॉक महासचिव अजय शैलेन्द्र विश्वकर्मा, नीरज द्विवेदी, अमीन वारसी, आर.सी. मिश्रा, प्रकाश तिवारी(मोंटी), महेश प्रसाद मिश्रा कोतमा , संजीव पांडे, डी.एस. राव, प्रमोद तिवारी, , अरविंद मिश्रा, प्रहलाद गुप्ता, विजय राठौर,अशोक राठौर,
संदीप कुमार गर्ग, दिनेश केवट , मुकेश राय , आशीष तिवारी , राजेश चौधरी , त्रिलोकी नाथ राय , हर्षित तिवारी , अमित शर्मा , बृजेश साहनी , पंकज तोमर , आदि पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *