नववर्ष 2026 के शुभ आगमन पर परमहंस धारकुंडी आश्रम के पूज्य स्वामी श्री सच्चिदानंद जी महाराज का 102वाँ जन्मोत्सव पर्व मनाया जायेगा

नववर्ष 2026 के शुभ आगमन पर परमहंस धारकुंडी आश्रम के पूज्य स्वामी श्री सच्चिदानंद जी महाराज का 102वाँ जन्मोत्सव पर्व मनाया जायेगा

बड़ी ही धूमधाम के साथ पूजन अर्चन बाद विशाल नगर भंडारा का आयोजन ।

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के परमहंस धारकुंडी आश्रम के प्रमुख संत परम पूज्य श्री स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज का 102वाँ जन्मोत्सव वर्ष को आश्रमों में भक्तों और शिष्यों द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ नयावर्ष के आगवन पर दिन गुरुवार 01 जनवरी 2026 को धूमधाम के साथ उत्सव मनाया जाएगा ।

वे एक महान तपस्वी , सिद्ध पुरुष एवं आत्म-साक्षात्कार प्राप्त संत हैं ।
स्वामी जी ने अपने गुरु
परम पूज्य श्री स्वामी परमानंद जी परमहंस
के पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में उन्होंने
वर्ष 1956 में परमहंस धारकुंडी आश्रम सतना की स्थापना की थी ।
मध्य प्रदेश के सतना जिले में धारकुंडी (चित्रकूट के समीप) स्थित इस निर्जन एवं वनाच्छादित स्थान पर
स्वामी जी ने दीर्घकाल तक कठोर साधना , तपस्या एवं आत्मचिंतन किये और यही आत्म-साक्षात्कार की परम अवस्था को प्राप्त किया ।
उनकी तपश्चर्या से यह भूमि आज एक अत्यंत दिव्य , शांत एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण तीर्थस्थल
के रूप में विख्यात हो चुकी है ।
आज भी परम पूज्य स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज अपने भक्तों को नियमित रूप से दर्शन , आशीर्वाद एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करते हैं ।
देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु , साधक एवं अनुयायी
यहाँ आकर साधना , भजन , सत्संग और सेवा में संलग्न होते हैं ।

स्वामी जी के अनेक जगहों पर परमहंस धारकुंडी आश्रम बने हुए है । उन सभी जगहों पर 01 जनवरी 2026 नए वर्ष के आगमन पर बड़ी ही धूमधाम के साथ गुरु जन्मोत्सव पर्व मनाया जाएगा ।

ऐसे ही अमरकंटक स्थित परमहंस धारकुंडी आश्रम के व्यवस्थापक स्वामी लवलीन बाबा ने बताया कि अपने आराध्य , इष्टदेव , अनंत विभूषित परमपूज्य श्री सदगुरुदेव भगवान के पावन जन्मोत्सव पर आश्रम में शिष्य और भक्तों द्वारा प्रातः 8 बजे गुरुदेव का पूजन अर्चन एवं अभिषेक और सुबह 10 बजे गुरु महिमा , सत्संग व भजन संध्या के बाद दोपहर 12 बजे जन्मोत्सव , आरती एवं बधाई गान । दोपहर 01 बजे से विशाल नगर भंडारे (प्रसाद वितरण) किया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *