**बिलासपुर NRC एवं CAA के समर्थन में आज विशाल रैली** अनिल सूर्या की रिपोर्ट गांधी चौक से प्रारम्भ होकर भारी बारिश होने के बाद भी हजारो की संख्या में बिलासपुर संभाग से सभी वर्गो द्वारा हजारो की संख्या में रैली को सफल बनाया गया जिसके बाद वाजपई मैदान पहुच कर रैली समापन हुआ ! इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी एवं बिलासपुर सांसद अरुण सॉव जी , बिलासपुर की सभी सम्मनिय जनता उपस्थित थे। bsp24news 6264105390

**बिलासपुर NRC एवं CAA के समर्थन में आज विशाल रैली** अनिल सूर्या की रिपोर्ट गांधी चौक…

**दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के पारित** होने के बाद मजनूं का टीला शरणार्थी कैंप में जन्मी बच्ची ‘नागरिकता’ के माता-पिता को उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने उसका जन्म प्रमाण पत्र सौंपा। इस अधिनियम के पास होने से इस कैंप में रह रहे लोगों में नागरिकता का अधिकार मिलने से बेहद खुशी है। मजनूं का टीला शरणार्थी कैंप में कई शरणार्थी परिवार सालों से रह रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा हाल में जब नागरिकता संशोधन अधिनियम को पारित किया गया था। उसके बाद यहां रहने वाले दंपति आरती और ईश्वर के घर 24 नवंबर 2019 को एक बच्ची का जन्म हुआ। bsp24news 6264105390

**दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के पारित** होने के बाद…

**छत्तीसगढ़ आज दिनांक 29,09,2019 को यदुनन्दन नगर में सामूहिक सुन्दरकांठ एवं हनुमान चालीसा पाठ हुआ !** अनिल सूर्य की खास रिपोर्ट जिसमें माननीय नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री धरमलाल कौशिक जी उपस्थित हुए जिसमे उन्होंने पाठ में शामिल होकर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया ! इस मौके पर नव निर्वाचित पार्षद श्रीमती सीमा संजय सिंह , राजकुमार यादव , रमाकांत चन्द्रनाहू , रितेश अग्रवाल जी, अनिल सूर्या , संदीप यादव , एवं समस्त जेष्ठ श्रेठ कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता उपस्थित हुए।। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390

**छत्तीसगढ़ आज दिनांक 29,09,2019 को यदुनन्दन नगर में सामूहिक सुन्दरकांठ एवं हनुमान चालीसा पाठ हुआ !**…

**बिना रेत सीमेंट केगिट्टी राखड़ से बन रही सीसी रोड गुडवात्ताहीन बन रही सडक सरपंच को नहीं मालूम स्वीकृत राशि** रिपोर्टर मनीष अग्रवाल की खास रिपोर्ट*मामला जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत परसेल कला का* *राजेंद्रग्राम*:- जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत में परसेलकला में सरपंच सचिव द्वारा शासकीय निर्माण कार्यों में व्यापक तौर पर अनियमितता की जा रही है जो भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। एक तगाडी सिमेंट बारह तगाडी गिट्टी राखड़ डालकर बनाई जा रही सडक जो गुणवत्ता योग्ह बन रही है। नबालिग कर रहे मजदूरी मजदूरी जब की अठरह वर्ष से कम उर्म के मजदूरी कराना अपराध है। जिसकी शिकायत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ मुख्यकार्य पालन अधिकारी को मौखीक रूप से बतायी गई है। जनपद पंचायत मुख्यकार्य पालन अधिकारी द्वारा उक्त शिकायत को जनपद पंचायत एस डी़ ओ को जांच करने की निर्देश दिए गए हैं जिसमें जांच कर कार्यवाही किए जाने की अश्वासन दिया है। *नीर्माण कार्यों में लगे फर्जी बिल* ग्राम पंचायत परसेल कला के पंचायत भवन के लिए मरम्मत राशी एक लाख आया था जिसकी बिना मरम्मत किए ही राशी आहरण कर लिया गया जिसकी भनक अधिकारियों को नहीं लगी एवं कई एसे कार्य किए गए हैं जहां कार्य नहीं कराया गया और फर्जी बिल लगा कर राशी आहरण कर लिया गया है। भालूचुआ में ग्रेवल सडक मुरमी करण निर्माण कराया जिसमें नाम के लिए काम हुआ बाकी सब फर्जी बिल लगाकर सरपंच सचिव सहित इंजीनियर से मिली भगत कर राशी डकार गए। यह सब देखते हुए ग्राम पंचायत परसेल कला के ग्रामीणों ने शिकायत की है कि शासकीय कार्यों का जांच कराने की मांग किए हैं। *निर्माण कार्य हुआ नहीं राशि आहरित*:- ग्राम पंचायत परसेल कला के सरपंच सचिव एवं इंजीनियर द्वारा बिना निर्माण कार्य कराए राशि का आहरण किया जाकर व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है । सीसी सडक, रपटा पुलिया, मुरमी करण सडक, जैसे कार्यों की जांच की जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी खुद सामने आ जाएगी जो फर्जी बिल, सरपंच अपने ही पत्नी के नाम से फर्जी बिल लगाकर आहरण कर भ्रष्टाचार किया गया है ।जिसकी जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है। *मजदूरों के भुगतान में हो रही धांधली* सरपंच सचिव मजदूरों के हक को भी मारने से नही चूक रहे मास्टर रोल में मजदूरी भुगतान 172 रुपये दिखाए तो जा रहे है लेकिन भुगतान 100 रुपये क किया जा रहा है। *इनका कहना है* ,, आपके द्गारा दी जानकारी के अनुसार सीसी रोड अगर गिट्टी राखड़ से बनाई जा रही है तो यह गलत है। सचिव को फोनकर बोलता हूँ डेस्ट से बनाई गई सडक को उखाड कर पुनः सफाई से निर्माण कराई जाए। एम सींह पटेल मुख्यकार्य पालन अधिकारी पुष्पराजगढ़। bsp24news 6264105390

**बिना रेत सीमेंट केगिट्टी राखड़ से बन रही सीसी रोड गुडवात्ताहीन बन रही सडक सरपंच को…

**भोपाल मध्यप्रदेश ब्योचीफ सचिन पावले की रिपोर्ट** नगर निगम एवं सानिधि समिति द्वारा सुरेंद्र गार्डन जोन 13 वार्ड 54 में रहवासियों ने दिया स्वच्छता अभियान में सहयोग कार्यकम में आये सभी महिलाओं ने नगर निगम भोपाल के कार्य की सराहना करते हुए कहा अब लिया है, ठान भोपाल बनेगा देश की शान। सभी ने स्वच्छता शपथ लेकर देश की स्वच्छतम राजधानी भोपाल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील कर नगर निगम भोपाल का सहयोग करने की अपील की। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिन्दुस्तान 6264105390

**भोपाल मध्यप्रदेश ब्योचीफ सचिन पावले की रिपोर्ट** नगर निगम एवं सानिधि समिति द्वारा सुरेंद्र गार्डन जोन…

**दिल्ली सरकार का फ्री WiFi का तोहफा बस स्टॉपों पर भी मिलेगी हॉटस्पॉट की सुविधा** क्राईम रिपोर्टर भावेश पिपलिया की रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल ने योजना की शुरूआत करते ही कहा कि अब 4 हजार बस स्टापों पर हॉटस्पार्ट की सुविधा लोगों को मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहाकि वाईफाई की सुविधा से छात्रों को भी उनकी पढ़ाई में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लोगों काफी मदद मिलेगी। बाजारों, पार्कों और आरडब्ल्यूए एरिया में 7 हजार हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। हर विधानसभा में 100-100 हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। यहां मिलेगी वाईफाई की फ्री सुविधा कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन कश्मीरी गेट आईएसबीटी आईटीओ बस स्टैंड मंडी हाउस बस स्टैंड दिल्ली सचिवालय इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन दिल्ली यूनिवर्सिटी बस स्टैंड सराय काले खां बस अड्डा 15 जीवी डेटा मुफ्त हर महीने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 23से 30 दिसम्बर तक 1100 हॉटस्पॉट लग जायेंगे और छह महीने अंदर लगभग 11 हजार हॉटस्पॉट पूरी दिल्ली में लग जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर 500 मीटर पर लोगों को वाईफाई की सुविधा मिल जायेगी। फिलहाल अभी शुरूआत में हर आधे किलोमीटर में यह सुविधा मिलेगी। प्रत्येक हॉटस्पॉट का दायरा 100मीटर का होगा। एक हॉटस्पॉर्ट पर 150 से 200 लोग इंटरनेट से कनेक्ट हो सकेंगे। bsp24news 6264105390

**दिल्ली सरकार का फ्री WiFi का तोहफा बस स्टॉपों पर भी मिलेगी हॉटस्पॉट की सुविधा** क्राईम…

**दिल्ली पर्यावरण संरक्षण मे योगदान देकर मनाया जन्मदिन** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट वातावरण प्राकृतिक परिवेश है जो पृथ्वी  पर जीवन को विकसित, पोषित और नष्ट होने में मदद करता है, प्राकृतिक वातावरण पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व में एक बड़ी भूमिका निभाता है और यह मनुष्यों, पशुओं और अन्य जीवित चीजो को बढ़ने और स्वाभाविक रूप से विकसित होने में मदद करता है, लेकिन हम सभी ने कुछ बुरी और स्वार्थी गतिविधियों के कारण हमारा पर्यावरण को प्रभावित कर दिया है,     जैसा की हम सब लोग पर्यावरण से भली भाति परिचित है, पर्यावरण वह है जो प्रकिृतिक रूप से हमारे चारो तरफ है और पृथ्वी पर हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित करता है, जो हवा हम हर पल सांस में लेते है, पानी जो हम अपनी दिनचर्या में इस्तेमाल करते है, पौधें, जानवर और अन्य जीवित चीजे यह सब पर्यावरण की ही देन है, जब प्राकृतिक चक्र किसी भी गड़बड़ी के बिना साथ साथ चलता रहे तब एक पर्यावरण स्वस्थ वातावरण कहा जाता है, प्रकृति के संतुलन में किसी भी प्रकार का बाधा वातावरण को पूरी तरह प्रभावित करता है जो की मानव जीवन का नाश कर देता है,पर इस समस्या की ओर हमारा ध्यान नहीं जा रहा, जिसके बिना हमरा अस्तिस्त्व ही संभव नहीं है,जिनके बिना पृथ्वी का एक भी जिव एक पल भी जीवित नहीं रह पायेगा, पर हमारे देश में कई ऐसे युवा है जो इस विषय पर चिंतित है ओर पर्यावरण की समस्या का निवारण करने के लिए भी कार्यरत है, ऐसे ही एक युवा है मोहित जिसने अपने जन्मदिन पर व्यर्थ खर्च करने की बजाय पर्यावरण के सरक्षण में करना उचित समझा, मोहित ओर उनके सभी मित्र ने मिलकर इसी अवसर पर 17/12/19 को  गाजीपुर लैंडफिल में करीब 200 छायादार पौधे लगाए, सभी ने मिलकर यह आह्वान किया की पर्यावण सरक्षण में सभी अपना योगदान देकर आने वाले भविष्य को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दे,      इस अवसर पर वह पर EDMC के CE प्रदीप खंडेवाल, विवेक, रामवीर, भावेश,सुमित, भावना, अलोक, आदित्य,अजय,वन्दिता ओर सगुन सभी ने मिलकर पौधा रोपण किया,वही मोहित ने कहा हर कार्य की शरुआत खुदसे करनी चाइए, मैंने अपना जन्मदिन पौधे लगाकर मनाया,ओर सभी से यही अपने जीवन में आनेवाले हर शुभ अवसर पर पर्यावरण के लिए योगदान अवश्य करे,      वही भावेश पिपलिया ने कहा हमारा देश का नागरिक होने और इस धरती का वासी होने के नाते यह जिम्मेदारी है की हम इस धरती को स्वच्छ, सुन्दर और प्रदूषण से मुक्त बनाये.हमें पर्यावरण को बचाने के लिए खुद शुरुआत करनी चाहिए और अपने आस – पास की जगह को साफ़ – सुथरा रखना चाहिए. अगर हर इंसान अपने आसपास की जगह को स्वच्छ बनाने लग जाए तो यह दुनिया गन्दगी से मुक्त हो जाएगी और हम एक बेहतर पर्यावरण का निर्माण कर पाएंगे। bsp24news 6264105390

**दिल्ली पर्यावरण संरक्षण मे योगदान देकर मनाया जन्मदिन** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट वातावरण प्राकृतिक…

**दिल्ली के जाफराबाद #CAA का हिंसात्मक विरोध, कई वाहनों में तोड़फोड़** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट नई दिल्ली.नागरिकता कानून (Citizenship Act) के विरोध में देशभर में हिंसा भड़क रही है. दिल्ली में विरोध प्रदर्शन ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के बाद मंगलवार को जाफराबाद में प्रदर्शन उग्र हो गया. यहां पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. बाद में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. वहीं हालात पर नजर बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने ड्रोन भी मौके पर मंगवा लिए हैं. वहीं दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. साथ ही मौके पर अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई है. इस दौरान भड़की भीड़ ने तीन बसों में जमकर तोड़फोड़ की और कई अन्‍य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हिंसा को भड़कता देख सीलमपुर से जाफराबाद के रास्ते को बंद कर दिया गया है. पुलिस ने ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया है. बताया जा रहा है कि 66 फीट की इस रोड पर ही हिंसा भड़की और कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की है. जिसके चलते सुरक्षा कारणोंसर ट्रैफिक को रोक दिया गया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार जौहरी एंकलेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन के दोनों गेट बंद कर दिए गए हैं. कोई भी ट्रेन यहां नहीं रुकेगी. जाफराबाद में सीएए के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था. अचानक से विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी. भीड़ ने वाहनों को आग लगा दी. चर्चा है कि ये सब अफवाह फैलने के चलते हुआ है. दिल्ली पुलिस ने भी लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया की किसी भी पोस्ट और वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी तस्दीक जरूर कर लें। bsp24news 6264105390

**दिल्ली के जाफराबाद #CAA का हिंसात्मक विरोध, कई वाहनों में तोड़फोड़** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की…

**जामिया हिंसा मामले में 6 आरोपियों को साकेत कोर्ट ने 31 दिसंबर तक भेजा जेल** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में रविवार को जामिया इलाके में हिंसक विरोध हुआ. इस मामले में 6 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साकेत कोर्ट ने पकड़े गए आरोपियों को 31 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है. साकेत कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से सवाल किया कि क्या इनके खिलाफ पुराने आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिस पर दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया कि पकड़े गए लोग पहले भी ऐसे उपद्रवी मामलों में आरोपी रह चुके हैं.गौरतलब है कि रविवार को हुए जामिया इलाके में हिंसा मामले में 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन 10 लोगों में से एक भी छात्र नहीं है. पुलिस के मुताबिक सभी गिरफ्तार शख्स क्रिमिनल बैकग्राउंड के हैं. गिरफ्तार 10 लोगों में से 3 इलाके के कैरेक्टर घोषित क्रिमिनल हैं. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कामरान खान ने पहले 10 गिरफ्तार लोगों में से छह लोगों मोहम्मद हनीफ, दानिश उर्फ जफर, समीर अहमद, दिलशाद, शरीफ अहमद, मोहम्मद दानिश को न्यायिक हिरासत में भेजा था. पुलिस ने 14 दिन के लिए उनसे हिरासत में पूछताछ की इजाजत मांगी थी. हालांकि, बाद में अदालत ने अन्य चार यूनुस खान, जुम्मन, अनल हसन, अनवार काला को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया। bsp24news 6264105390

**जामिया हिंसा मामले में 6 आरोपियों को साकेत कोर्ट ने 31 दिसंबर तक भेजा जेल** दिल्ली…

**सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जामिया और अलीगढ़ हिंसा का मामला** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपालिया की रिपोर्ट उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुई घटना का मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एसएस बोबडे के सामने उल्लेख किया, जयसिंह ने अदालत में कहा कि उन्हें इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए, उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में हो रहे गंभीर मानवाधिकारों का उल्लंघन है, सीजेआई ने कहा, ‘हम अधिकारों का निर्धारण करेंगे लेकिन दंगों के माहौल में नहीं, इस सब को बंद हो जाने दीजिए और फिर हम इसपर स्वत: संज्ञान लेंगे हम अधिकारों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के खिलाफ नहीं हैं’. वरिष्ठ वकील कोलीन गोंसाल्विज ने कहा, अदालत के एक सेवानिवृत्त जज को जामिया मामले की जांच करनी चाहिए। जब एक वकील ने अदालत से कहा कि उनके पास मामले से संबंधित वीडियो हैं तो सीजेआई ने कहा, ‘हम कोई वीडियो नहीं देखना चाहते, यदि सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान और हिंसा जारी रहती हो, तो हम इसे नहीं सुनेंगे’ अदालत कल इस मामले की सुनवाई करेगी। bsp24news 6264105390

**सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जामिया और अलीगढ़ हिंसा का मामला** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपालिया की रिपोर्ट…

**दिल्ली 1076 पर कॉल करने पर असिस्टेंट घर जाकर लेगा डाक्यूमेंट्स – सीएम नई दिल्ली** क्राईम रिपोर्टर भावेश पिपालिया की रिपोर्ट . दिल्ली में रहने वाले लोगों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से एक और सौगात मिली है. अब आप घर बैठे 100 सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे. दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को 30 और सरकारी सेवाओं को डोर स्टेप डिलीवरी योजना में शामिल कर लिया है. इससे पहले सरकार ने 70 सेवाओं को डोर स्टेप डिलीवरी योजना में शामिल किया था. उसकी सफलता के बाद सरकार ने यह कदम उठाया है. अब दिल्ली निवासियों को ड्राइविंग लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र या आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में लंबी लाइनों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुनिया में दिल्ली ऐसी पहली सरकार है, जो लोगों को सरकारी सुविधा उसके घर जाकर दे रही है. अब उसमें विस्तार से लोगों को और राहत मिलेगी. दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डोर स्टेप डिलिवरी योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी. करीब सवा साल पहले दिल्ली सरकार ने डोर स्टेप डिलिवरी सर्विसेज का एक यूनिक प्रयोग किया था, जो पूरी दुनिया में पहली बार हुआ था. इस योजना के तहत अब सरकार आपके घर आएगी. आपको सरकार से कोई भी काम करने के लिए करकारी कार्यालय जाने कि जरूरत नहीं है. उसके लिए छुट्टी लेने की जरूरत नहीं है. लाइन मे लगने और दलालों के चक्कर मे पड़ने कि जरूरत नहीं है. सवा साल पहले एक नंबर 1076 दे दिया गया था, जिस पर फोन करने पर दिल्ली सरकार से एक व्यक्ति आपके घर आएगा. आप को अपने स्व प्रमाणित डाक्यूमेंट की कॉपी देना होगा और सर्टिफिकेट घर पर पहुँच जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी तक 70 सेवाएँ थीं और अब 30 और सेवाएँ दिल्ली सरकार ने इस डोर स्टेप डिलीवरी योजना में शामिल कर दिया है. अब ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेन्ट, दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन, लेबर डिपार्टमेन्ट, वुमन एंड चाइल्ड डिपार्टमेन्ट, दिल्ली फार्मेसी काउंसिल और ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेन्ट को भी डोर स्टेप डिलिवरी योजना में शामिल कर लिया गया है. इन विभागों की 30 सेवाएँ शामिल की गई हैं. अब कुल 14 विभागों की 100 सेवाओं का लाभ इस योजना के तहत लिया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के तहत अब तक (12 दिसंबर तक) कुल 16,31,772 फोन काल्स आए. इसमें काफी फोन पूछताछ के लिए आए हैं. काम कराने के लिए 2,89,762 फोन काल्स आए. इसमें से 10,892 आवेदनों के डाक्यूमेंट अधूरे पाये गए थे. शेष बचे 2,78,870 आवेदन में से 2,64,927 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आप दिल्ली में तीन तरह से काम करा सकते हैं. पहला, आप सरकारी दफ्तर में जाकर खिड़की पर खड़े होकर काम करा सकते हैं. दूसरा ऑनलाइन और तीसरा डोर स्टेप डिलिवरी के जरिये काम करा सकते हैं. अब तक खिड़की पर जाकर काम करने का सक्सेज़ रेट 57 प्रतिशत है और 43 प्रतिशत लोगों के आवेदन किसी न किसी वजह से रिजेक्ट कर दिये. ऑनलाइन मे 45 प्रतिशत काम होता पाया गया है और 55 प्रतिशत लोगों के कम रिजेक्ट कर दिये गए हैं. वहीं डोर स्टेप में 91 प्रतिशत लोगों के काम हुये हैं. सिर्फ 9 प्रतिशत लोगों के काम को ही रिजेक्ट किया गया है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि जब डोर स्टेप पर आवेदक फोन करता है, तो कॉल सेंटर कर्मचारी बताता है कि क्या- क्या डाक्यूमेंट्स लगेंगे, उसे तैयार रखना. उसके बाद असिस्टेंट जाता है और उससे डाक्यूमेंट्स लेता है. अगर कुछ कमियाँ है तो असिस्टेंट दोबारा जाता है. जब तक डाक्यूमेंट पूरा नहीं होता है तब तक आगे कि प्रक्रिया नहीं शुरू होती है. इसलिए सफलता का प्रतिशत अधिक है. सीएम केजरीवाल ने बताया कि डोर स्टेप डिलिवरी में सबसे अधिक मांग ओबीसी जाति प्रमाण पत्र की 21 प्रतिशत हुई. इसी तरह, एससी जाति का प्रमाण पत्र के 19 प्रतिशत, आय प्रमाण पत्र के 17 प्रतिशत, शिक्षार्थी लाइसेंस के 8 प्रतिशत, अधिवास प्रमाण पत्र के 5 प्रतिशत, विवाह का पंजीकरण के 2.5 प्रतिशत, एएवाई/वरीयता घरेलू कार्ड के 2 प्रतिशत, विलंबित जन्म आदेश पत्र के 1.8 प्रतिशत, जीवित सदस्य प्रमाण पत्र के 0.82 प्रतिशत, एसटी जाति प्रमाण पत्र के 0.43 प्रतिशत मांग रही. अब किसी नागरिक को सरकारी कार्यालय में आने व लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. डोर स्टेप योजना ने मध्यस्थ और टाउट्स की भूमिका को बहुत कम कर दिया. अन्य विंडो की तुलना में सेवा की डिलीवरी दर 90 प्रतिशत अधिक है. नागरिकों को 15 दिनों में अपना प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाएगा. मोबाइल सहायक नागरिकों को हरसंभव सहायता करेंगे और वे कॉल सेंटर से अपने आवेदन के बारे में सभी अपडेट प्राप्त कर सकेंगे. इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को काँल सेंटर पर फोन कर मोबाइल सहायकों (एमएस) से अपइंटमेंट बूक करनी होती है. स्लॉट दो दिनों के बाद किसी भी दिन उपलब्ध कराए जाएंगे. नागरिक नियुक्ति के लिए ऑनलाइन www.edistrict.delhigovt.nic.in, www.delhi.gov.in, डायल 1076 ( 24X7 कॉल सेंटर) या दिल्ली के किसी भी आरटीओ व एसडीएम कार्यालय में जा सकते हैं. लोग हेल्प डेस्क के माध्यम से भी मौके पर अपनी सेवाएं बुक कर सकते हैं. अपाइंटमेंट के बाद, मोबाइल सहायक लोगों के स्थान पर जाएगा और आवेदक उसे सभी विवरण देंगे और सभी स्व-सत्यापित दस्तावेजों को मोबाइल सहायक को जमा करेंगे. आवेदक को सेवा के लिए आवश्यक सरकारी शुल्क 50 रुपये अतिरिक्त देना होगा. शेष राशि सरकार से मिलने वाली सब्सिडी है. इसके बाद नागरिक 15 दिनों की विंडो अवधि में अपनी सेवा प्राप्त करेंगे. इस योजना के तहत करीब 300 लोग, 120 मोबाइल सहायक, 110 कॉल सेंटर के अधिकारियों, 11 पर्यवेक्षकों, 35 डीलिंग सहायक और 25 समन्वयक काम कर रहे हैं। bsp24news 6264105390

**दिल्ली 1076 पर कॉल करने पर असिस्टेंट घर जाकर लेगा डाक्यूमेंट्स – सीएम नई दिल्ली** क्राईम…

**दिल्ली नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे जामिया के छात्र ने तीन बस मे आग लगाई और फायर ब्रिगेड की गाड़ी में की तोड़फोड़** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपालिया कि रिपोर्ट लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के बाद नागरिकता बिल पर राष्ट्रपति की मुहर लग गई है। इसके बाद से ही देशभर में जगह-जगह नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। रविवार को दिल्ली के ओखला शाहीन बाग इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ भारी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी कालिंदी कुंज रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, प्रदर्शनकारी छात्रों ने तीन बसों में आग लगा दी और एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। आग को बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौजूद है, वहीं, प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ओखला अंडरपास से लेकर सरिता विहार तक आवाजाही बंद कर दी है, साथ ही पुलिस ने इन रास्तों पर जाने से बचने की भी सलाह दी है, बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने मथुरा रोड के विपरित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के रास्तों को बंद कर दिया है, इस दौरान आसपास के कई दुकानदारों ने डर से अपनी-अपनी दुकाने भी बंद कर ली हैं,सड़क पर विरोध करने उतरे लोगों का गुस्सा देख आसपास के बाजारों के लोग सहमे हुए हैं, सड़क पर भी भीषण जाम लग लगा है. छोटी-बड़ी हर तरह की गाड़ी जाम में फंसी हुई है, इससे पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में भी छात्रों ने इस कानून का जमकर विरोध किया था, जिसके बाद पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया था, हालांकि आज सुबह विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सफाई देते हुए कहा कि विरोध यूनिवर्सिटी परिसर के बाहर किया गया था और उसमें बड़ी संख्या में बाहरी तत्व शामिल थे।। bsp24news 6264105390

**दिल्ली नागरिकता कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे जामिया के छात्र ने तीन बस मे आग…

**दिल्ली: बेघरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सेंट्रल पार्क** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपालिया की रिपोर्ट दिल्ली में सभी के लिए खुले आसमान के निचे सोने का आयोजन किया गया, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) , दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) और कई सामाजिक संगठनों द्वारा एक दिन का “स्लीप-आउट” का आयोजन किया गया, शनिवार शाम 7 बजे से रविवार सुबह 5 बजे तक आयोजित किया गया, WBSO (वल्ड बीग स्लिप आऊट) भारत के 24 में शहेरो मे आयोजित किया गया, जिनमे लोग गाना, नृत्य ,और चाय की चुस्कियों के साथ लोग इस कार्यक्रम का मज़ा ले रहे थे,जिनमे कई बेघर लगो ने अपनी बात रही, फूटपाथ से घर तक और घर से फुटपाथ तक की अपनी व्यथा सब के सामने रखी, बजरंगी ने कहा हमारे पास रहने के लिए छत नहीं है,हम फुटपाथ पर खुले आसमान के निचे सोने को मजबूर है, हमे परिवार का गुजरा करने के लिए कुछ न कुछ काम करना पड़ता है, हम सभी अलग अलग काम करते है, कोई गुब्बारा बेचता है, कोई खिलौना तो कोई पटरी पे दुकान लगता है, जिनसे हम सभी के परिवार का निर्वाह होता है,परंतु हमे वह पर भी पुलिस और NDMC द्वारा भगाया जाता है, क्या हम गरीब ईमानदारी और मेहनत की रोटी भी नहीं खा सकते?? सरकार को हमारे रोजगार के बारे में सोचना चाहिए, वही पर आये कॄष्णदेवी ने भी अपनी बात राखी, कॄष्णदेवी ने कहा हमे हमारा हक़ चाहिए, हमे भी सरकार छोटा मोटा घर दे, ताकि हम भी अपने परिवार के साथ छत के निचे रह सके,हमे अब रेन बसेरा नहीं घर चाहिए, कब तक हम रेन बसेरे में रहेंगे?? कल जब हमारे बच्चे पूछेंगे हमारा अपना घर कहा है तब हम क्या कहेंगे?? क्या हम अपना पूरा जीवन राइ बसेरे में ही निकालेंगे?? नहीं हमारा भी अपना घर होना चाहिए, जिनके लिए सरकार को हम पर भी धयान देना चाहिए, रेन बसेरे में हमें कई समस्या का सामना करना पड़ता है, अब भी रेन बसेरे में चोरी चकारी , नसेड़ी, शराबी का सामना करना पड़ता है, महिलाओ को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, और हमे अपने पहचान के कागजात बनाने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, किस्मत के साथ साथ सरकार भी हमे अनदेखा कर रही है। bsp24news 6264105390

**दिल्ली: बेघरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सेंट्रल पार्क** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपालिया की…

**भोपाल टीम सानिध्य समिति** मध्यप्रदेश ब्यूरोचीफ सचिन पावले की रिपोर्ट झोन 15 वार्ड 62 *लोकेशन LNCT कॉलेज ग्राम सगोनिकला कोलुआ* ☘🌱☘🌱☘🌱☘ भोपाल गैस त्रासदी दिवस के तत्वावधान में रास्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आनंद विहार कॉलेज द्वारा वार्षिक साप्ताहिक शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम स्वच्छता के तहत नूक्कड़ नाटक एवम ग्राम जागरूकता के साथ गांव में श्रमदान कर सभी गांववासियों भोपाल को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने का प्रण लिया। *एक कदम स्वच्छता की ओर* 🌳🌳🌳🌳🌳 *स्वच्छता सर्वेक्षण 2020* 🌳🌳🌳🌳🌳🌳 *नगर निगम भोपाल। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिन्दुस्तान 6264105390

**भोपाल टीम सानिध्य समिति** मध्यप्रदेश ब्यूरोचीफ सचिन पावले की रिपोर्ट झोन 15 वार्ड 62 *लोकेशन LNCT…

**राष्ट्रीय मीडिया अलंकरण महा समारोह मनावर में 8 दिसंबर को** – स्व.राजेंद्र माथुर और स्व.अरविंद काशिव की स्मृति में राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार भी दिए जाएंगे – भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के झंडे तले बड़ी संख्या में पत्रकार भाग लेंगे इंदौर,7 दिसंबर। भारतीय पत्रकार संघ एआईजे के तत्वावधान में राष्ट्रीय मीडिया अलंकरण महासमारोह मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर में 8 दिसंबर को होने जा रहा है। एआईजी के अध्यक्ष विक्रम सेन ने बताया कि इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता के कालजयी संपादक स्व.राजेंद्र माथुर की स्मृति में एक लाख ग्यारह हजार रूपए और निर्भिक पत्रकारिता के प्रतीक रहे स्व.अरविंद काशिव की स्मृति में 51 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। इस अभिनव पत्रकार महा समारोह में उपस्थित समस्त पत्रकार साथियों का गोल्ड मेडल,शील्ड,सम्मान पत्र के साथ सम्मान किया जाएगा। वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री अभय छजलानी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे । प्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन मुख्य अतिथि,चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा.विजयलक्ष्मी साधौ प्रमुख अतिथि और देश के जाने-माने पत्रकार राजेश बादल कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। मनावर के विधायक हीरालाल अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। रति लाल वर्मा पूर्व सांसद, वरिष्ठ पत्रकार क्रांति चतुर्वेदी , जनसंपर्क के पूर्व संचालक सुरेश तिवारी समन्वयक के तौर पर मौजूद रहेंगे। जबकि विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में सनसनी फैम दिल्ली के श्रीवर्धन त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी,धार के सांसद छतरसिंह दरबार,पूर्व सांसद गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी, धर्मपुरी के विधायक पाचीलाल मेढा,अलीराजपुर के विधायक मुकेश पटेल , धार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालमुकुंद गौतम, मनावर नगर पालिका की अध्यक्ष संगीता पाटीदार, वरिष्ठ पत्रकार गण जय श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव, हेमंत पाल, शक्तिसिंह परमार, पुष्पेंद्र वैद्य और सुदेश तिवारी उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा संत योगेश जी महाराज बालीपुर धाम, डॉक्टर श्रीमती गीतिका मदन पटेल निदेशक पारुल यूनिवर्सिटी और वरुण कपूर एडीजी पुलिस इंदौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में उपस्थित रहने वाले सभी पत्रकारों को शील्ड,सम्मान पत्र के साथ सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में राजनेता तथा प्रख्यात पत्रकार, पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखेंगे। कार्यक्रम के निदेशक सुनील खरे,प्रदेश अध्यक्ष किशोर दांगी,यूथ विंग के चेयरमैन संदीप जैन, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप वर्मा ,प्रदेश संयोजक सलीम शेरवानी ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन शरद शास्त्री, अजीजुद्दीन शेख ,अमन रघुवंशी, सुश्री सोनम पोपटानी और अनिस शेख करेंगे। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिन्दुस्तान 6264105390

**राष्ट्रीय मीडिया अलंकरण महा समारोह मनावर में 8 दिसंबर को** – स्व.राजेंद्र माथुर और स्व.अरविंद काशिव…

**भोपाल बजरंग_सेना_छात्र_संगठन_ने_दी_डाॅ_प्रियंका_रेडी_जी_को_बिनम्र_श्रद्धांजलि** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की रिपोर्ट भोपाल बजरंग सेना छात्र संगठन ने आनंद नगर मैं एकत्रित होकर डॉ प्रियंका रेडी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की कुछ दिनों पूर्व हैदराबाद में डॉ प्रियंका रेड्डी जी के साथ हुए दुखद निधन को देखते हुए पूरे देश के युवाओं एवं मातृशक्ति में आक्रोश देखने को मिल रहा है और पूरे देश में इसका विरोध किया जा रहा है बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया जी के मार्गदर्शन मैं राष्ट्रीय महासचिव अर्जुन पंडित जी नर्मदा खंड अध्यक्ष रामबाबू राय जी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि सभा आनंद नगर में पुष्प माला अर्पण कर दो मिनट का मौन धारण कर डॉ प्रियंका रेड्डी जी की आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की श्रद्धांजलि में बजरंग सेना के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। bsp24news 6264105390 सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान

**भोपाल बजरंग_सेना_छात्र_संगठन_ने_दी_डाॅ_प्रियंका_रेडी_जी_को_बिनम्र_श्रद्धांजलि** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की रिपोर्ट भोपाल बजरंग सेना छात्र संगठन ने आनंद…