**मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके सरल के मार्गदर्षन** मे राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम अंतर्गत आमजन और छात्र छात्राओ के मौखिक स्वास्थ्य मे सुधार लाने हेतु आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तीसगांव में निःशुल्क ओरल हेल्थ केम्प का आयोजन किया गया। जिसमे ओरल हेल्थ एज्युकेशन, टूथ ब्रश करने का सही तरीका, ओरल हेल्थ हाईजीन को बनाए रखने संबंधित जॉच, उपचार एवं रेफरल सुविधा उपलब्ध कराई गई व तम्बाकू जन्य रोगो के बारे मे समझाईश दी जाकर तम्बाकू छोडने के लिए शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं मे आने हेतु प्रेरित किया गया। शिविर मे डॉक्टरों व अन्य पेरामेडिकल स्टॉफ द्वारा सेवाऐं दी गई। जिसमे लगभग 173 बच्चो व आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमे प्रमुखतः दांतो की सडन, पाईरिया, फ्लोरोसिस बीमारी की समस्या पाई गई। उन्हे प्राथमिक उपचार दिया जाकर जिला चिकित्सालय धार मे रेफर किया गया। 🙏बी.एस.पी.24न्यूज🙏 धार रिपोर्टर मोहित दखणी 7746896115 खबरों के लिए संम्पर्क करें। bsp24news 6264105390