**भीलवाड़ा में संदीप मोटर्स द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया** भीलवाड़ा, राजस्थान (भैरू सिंह राठौड़) भीलवाड़ा शहर में संदीप मोटर्स द्वारा चंदन कोम्प्लेक्स लीलैंड चौराहे पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडिया व विशिष्ट अतिथि भीलवाड़ा विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी एवं सभापति श्रीमती मंजू चेचाणी रही। आयोजन में पुर्व सभापति एवं महेश सेवा समिति अध्यक्ष ओम नारायणीवाल, कंचन इंडस्ट्रीज के चेयरमैन लादु लाल बांगड़, सत्यनारायण डाड, SBI के जनरल मैनेजर एच. पी. सोमानी आदि न दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संदीप मोटर्स के डायरेक्टर गोपाल राठी, C.E.O. संदीप राठी, व कृष्णा राठी, प्रभात जोशी, लखन सिंह रावत, गणपत लाल खठौड़, गोपाल किशन नरवाल, अजीज मेहता, मोहन सिंह रावत, सुनील कोठारी, राकेश सेन, लोकेश सेन, धीरेन्द्र सिंह, रामलाल सुथार, कन्हैया लाल तेली, राजकुमार साहू, किशन लाल कुमावत, पवन जैन, रक्षा अरोड़ा सहित संदीप मोटर्स के सभी सदस्य उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में महात्मा गांधी चिकित्सालय व रामस्नेही चिकित्सालय से आई ब्लड बैंक की टीम ने कुल 211 युनिट रक्त एकत्रित किया। संदीप मोटर्स वालों ने सभी का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर – भैरू सिंह राठौड़ भीलवाड़ा (राजस्थान) 09799988158 bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390