**पत्रकार एवं संपादक त्रिपाठी बने “ऐप्जा” के बिस्वां तहसील अध्यक्ष** भीलवाड़ा, राजस्थान (भैरू सिंह राठौड़) उत्तरप्रदेश के सीतापुर जिले की बिस्वां तहसील के लोकप्रिय पत्रकार एवं “SAT INDIA NEWS-24” न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल के प्रधान संपादक आशीष त्रिपाठी आॅल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) के बिस्वां तहसील के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वरिष्ठ पत्रकार त्रिपाठी की इस नियुक्ति पर कई पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है। पत्रकार भैरु सिंह राठौड़ (समूह संपादक जगदूत न्यूज चैनल व न्यूज पोर्टल, भीलवाड़ा), नानूराम शर्मा (भीलवाड़ा), सुनील बाबेल (अंटाली) जगदीश गहलोत (मारवाड़ जंक्शन), प्रेस फोटोग्राफर अक्षय शर्मा (भीलवाड़ा), मूलचंद पेसवानी (शाहपुरा), अनिल सोनी (जहाजपुर) महेंद्र नागोरी (भीलवाड़ा) सहित कई पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तहसील बिसवां में रविवार की शाम 06:00 बजे बिसवां तहसील के डाक बंगला बिसवां हाउस में ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन ( ऐप्जा ) की तहसील इकाई का गठन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र मिश्रा के कुशल निर्देशन में किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौजूदा ऐप्जा के राष्ट्रीय चीफ को- कॉर्डिनेटर अनुराग सारथी रहे। इस कार्यक्रम के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई जिसमें तहसील अध्यक्ष के पद पर आशीष त्रिपाठी को अनुराग सारथी ने शपथ दिलाई एवं अभिषेक कुमार को तहसील महामंत्री ,धर्मेंद्र कुमार गुड्डन को तहसील उपाध्यक्ष बनाया गया ।। सबसे बड़ी बात यह है कि मौजूदा चीफ को- कॉर्डिनेटर अनुराग सारथी एवं लहरपुर तहसील के वॉइस ऑफ लखनऊ के तहसील प्रभारी विपिन अवस्थी ने ऐप्जा जिले से आए सभी पदाधिकारियों एवं बिसवां नगर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को यह वादा किया कि बहुत जल्द ही ऐप्जा की टीम गठित कर प्रदेश कार्यालय में अवगत कराऊंगा। और अधिकारियों से बातचीत करके खुद की एक सभागार आवंटित करवाएंगे। जिससे पत्रकार बंधुओं एवं साथियों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ या सभागार ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका स्वयं का एक सभागार होगा बिसवां में जो (ऐप्जा ) ऑल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नाम से होगा। जिसमें सभी पत्रकार एवं साथियों को किसी भी प्रकार की तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ेगा । इस कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों से आए हुए पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, अयूब खान, आशिम अली,ज़ियाउल हक, मनीष वर्मा आदि उपस्थित रहे। *रिपोर्ट- भैरू सिंह राठौड़ भीलवाड़ा, (राजस्थान) 09799988158 bsp24news 6264105390