**जेएनसिटी कॉलेज के डिप्लोमा सिविल के थर्ड सेमेस्टर के सभी छात्र हुए अनुत्तीर्ण संभागीय क्राइम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट** *एनएसयूआई ने जेएनसिटी कालेज प्रबंधन पर जताई नाराजगी पुनः उत्तरपुस्तिकाओ के जांच की उठाई मांग और दी चेतावनी* जेएनसिटी इंजीनियरिंग कॉलेज रीवा के डिप्लोमा सिविल थर्ड सेमेस्टर के जारी हुए रिजल्ट में सभी छात्र अनुत्तीर्ण हुए जिसको लेकर छात्र छात्राओं ने रिजल्ट को लेकर काफी असन्तुष्टता जाहिर की ,इसी विषय को लेकर एनएसयूआई के सम्भगीय समन्यवक अभिषेक तिवारी अभि के नेतृत्व में जेएनसिटी कालेेज पहुंचकर प्रिंसिपल से मिलकर पुनः उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की मांग की गयी और खुले शब्दो मे चेतावनी देते हुए छात्र नेता अभिषेक तिवारी ने कहा है कि अगर 5 दिवस के अंदर छात्र छात्राओं को न्याय नही मिलता तो हम महाविद्यालय बन्द कर आंदोलित होंगे जिसकी जिम्मेदारी जेएनसिटी कालेज प्रबंधन की होगी। *इसके पीछे कॉलेज प्रबन्ध का हाथ:अभिषेक* एनएसयूआई के सम्भागीय समन्यवक अभिषेक तिवारी अभि नेइस तरह के चौकाने वाले रिजल्ट को लेकर कहा जेएनसिटी कालेज प्रबंधन छात्रों के हित मे राजीव गांधी प्राद्दोगिकी विश्वविद्यालय से अपने स्तर से यह प्रयास करे कि सभी छात्रों की पुनः उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कराया जाय, ताकि छात्र छात्रो को न्याय मिल सके। और ऐसी स्तिथि कालेज प्रबंधन के ढुलमुल व मनमानी रवैये के कारण ही निर्मित होती है तब ऐसी प्रबंधन प्रणाली पर सवाल भी उठता की आखिर क्यों सभी छात्र सभी विषयों पर फेल हुये,आखिरकार ऐसा तो नही की छात्रो से फीस मात्र तक का ही कॉलेज प्रबन्धन का सम्बन्ध हो क्योंकि रिजल्ट के पहले ही छात्रो से अगले सेमेस्टर की फीस ले ली जाती है। छात्र नेता अर्पित पांडेय ने कहा कि ये सब कॉलेज की तरफ से वित्तीय लाभ को लेकर किया गया है अगर इस विसंगति को दूर नही किया गया तो आगे कालेज प्रबंधन का विरोध होगा। इस दौरान एनएसयूआई के सम्भागीय समन्यवक अभिषेक तिवारी अभि के साथ छात्र नेता अर्पित पांडेय,अंकित तिवारी,शुभम तिवारी, गौरव कर्चुली,विपिन चतुर्वेदी,अच्च्युतम द्विवेदी,अभय मिश्रा, दीपक पांडेय,शिब्बू सिंह,विनय साहू,श्रीनिवास आदि उपस्थिति रहे। Bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390