रीवा के सत्र न्यायाधीश कमलनाथ जय सिंह पुरिया की संजय गांधी हॉस्पिटल में निधन

*रीवा के सत्र न्यायाधीश की संजय गांधी हॉस्पिटल में मौत*
*रीवा, (राष्ट्रीय पोलिस क्राईम रिपोर्टर दुर्गा सिंह की खास रिपोर्ट)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सत्र न्यायालय के न्यायाधीश कमलनाथ जयसिंहपुरिया का गुरूवार की शाम यहां संजय गांधी हास्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही न्यायालय में हड़कम्प मच गया। कमलनाथ जयसिंहपुरिया मूलतः बैतूल के निवासी थे और लगभग एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। बुधवार की रात हालत खराब होने पर उन्हें संजय गांधी हास्पिटल मे भर्ती करवाया गया था, जहां गुरूवार की शाम को उनकी मौत हो गई। खबर सुनते ही न्यायालय के न्यायाधीश, अधिवक्तागणों के साथ साथ प्रसासनिक अधिकारी, जिला एवं सत्र न्यायालय एके सिंह, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाहा, एसपी राकेश कुमार सिंह सहित कई अधिकारी हास्पिटल पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. मनोज इंदुलकर ने बताया कि सीटी स्कैन में उनके लंग्स में निमोनिया के लक्षण सामने आए हैं और उनकी प्रथम रिपोर्ट कोविड निगेटिव थी। लेकिन जिस प्रकार से उनकी मौत हुई है उसमें समूचे लक्षण कोविड के ही है। बहरहाल उसे अभी सस्पेक्टेड माना जा रहा है। लैब से जांच की रिपोर्ट आने पर ही इसकी अधिकृत पुष्टि हो सकेगी। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *