नही रहे ज्योति सर्कस के प्रमुख जितेंद्र रॉय ।।अमरकंटक :-श्रवण उपाध्याय की खास रिपोर्ट

नही रहे ज्योति सर्कस के प्रमुख जितेंद्र रॉय ।।
अमरकंटक :-(श्रवण उपाध्याय की खास रिपोर्ट)
पवित्र नगरी में लगने वाला भब्य मेला महाशिवरात्रि के अवसर पर 38-40 वर्षो से आकर बड़े उत्साह व मनोरंजन के साथ अमरकंटक में ज्योति सर्कस का कर्तब्य साल में एक बार हर कठिन परिश्थितियो के बाउजूद सर्कस अपना मनोरंजन महाशिवरात्रि मेला में लोगो का मनोरंजन करते आ रहा है । जिसके मुखिया
जितेंद्र रॉय उम्र 65 वर्ष निवासी चंदिया अचानक बीमार हुए जिन्हें नागपुर तक ईलाज के लिए ले जाया गया , जंहा उन्होंने 29-मई2021 को अंतिम सांसे ली, उन्हें अमरकंटक ले आकर नर्मदा किनारे मुक्ति धाम में बिधि विधान पूर्वक अंतिम संस्कार रविवार की सुबह कर दिया गया ।
वे तथा उनका परिवार इस बार महाशिवरात्रि के बाद से अमरकंटक में ही साजो सामान के साथ उसी स्थान पर टेंट लगाकर रह रहे है जंहा सर्कस का प्रोग्राम मेला अवधि में दिखाया जा रहा था । उनके पुत्र विवेक रॉय , कमल ने बताया कि कॅरोना महामारी के कारण अन्यत्र जगह नही जा सके तब से आज तक यंही पड़े है कोई अन्य जगह मेला भी महामारी के कारण लगा नही जिस कारण परेशानी भी उठानी पड़ रही है लेकिन अमरकंटक की नगर परिषद का सहयोग , संतगणो का सहयोग , नगरवासीयो का सहयोग पूरा मिल रहा है,जिससे परिवार की गाड़ी दौड़ रही है । अब यंहा पर परिवार में तीन भाई , दो बहने , माता जी तथा अन्य सदस्यों के साथ रह रहे है ।। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *