Narsinghpur बजरंगियों की टोली ने घूरपुर घाट पर वृक्षारोपण कर उनको संरक्षित एवं विकसित करने का संकल्प लिया

बजरंग दल नरसिंहपुर के कार्यकताओ की एक अनोखी पहल

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जीवन दायनी माँ नर्मदा तट को हरा भरा करने के लिए *वृक्ष लगाए जीवन बचाये* अभियान के तहत बजरंगियों की टोली ने घूरपुर घाट पर वृक्षारोपण कर उनको संरक्षित एवं विकसित करने का संकल्प लिया।

तथा आज जो वृक्ष लगाए है उसके लिए एक पालक नियुक्त किया गया है जिसके द्वारा यह तय किया गया कि सभी कार्यकर्ता क्रम से आकर यहां पर एक या दो दिन पश्चात यहाँ पर आकर पौधों की देख रेख पानी,खाद एवं अन्य की व्यवस्था करेंगे, इस अभियान में यह तय किया गया कि आगे भी इस प्रकार की योजना के तहत वृक्ष संरक्षण एवं वृक्षारोपण किया जाएगा।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में रमेश जी मेहरा(विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष), कार्तिक जी नेमा (बजरंग दल नगर संयोजक) रोहित जी साहू ,निखिल जी साहू,अंश जी उमरे, विवेक जी सोनी,दीपेश जी साहू, विवेक जी मेहरा ,मयंक जी नेमा की उपस्थिति रही।
BSP 24 न्यूज़ से पत्रकार वीरेंद्र मेहरा की रिपोर्ट।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *