युवा कॉंग्रेस अमरकंटक ने किया महगाई के खिलाफ शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन
आज दिनांक को मा नर्मदा जी के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक मे देश मे बढ़ते महगाई, और मोदी सरकार पूरी तरह से विफल ,जिस पर आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्रीधर शर्मा के नेतृत्व में देश मे बढ़ती महगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया धरना प्रदर्शन में उपस्थित यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमरकंटक बिरू तँबोली, प्रकाश द्विवेदी, विनायक दिवेदी, अखिलेश दूबे, मुकेश दरकेश, अंकित तिवारी, सुलतान खान, सासवत तिवारी, लाला साहू, वरूण सोनवानी, उत्सव जयसवाल, राजेश नागवंशी सभी की उपस्थिति गरिमापूर्ण रही
श्री शर्मा ने कहा की कहाँ तो वादा महंगाई कम करने की थी लेकिन भाजपा सरकार मंहगाई अपने चरम सीमा पर है भाजपा सरकार महंगाई कम करने विफल रही है जीवन रक्षक दवाइयों और उपकरणों पर जी एस टी लगा दिया पर पेट्रोल-डीजल को शामिल करने में उन्हें आपत्ति है।