अमरकंटक में ग्रीन अर्थ ट्रष्ट वृक्ष यज्ञ यात्रा में नर्मदा नगर वार्ड 14 में 51 वृक्षारोपण किया,(राष्ट्रीय क्राइम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट)
अमरकंटक।पवित्र नगरी अमरकंटक के दक्षिण तट नर्मदा नगर वार्ड नं.14 में पर्यावरण के निरन्तरता को लेकर ग्रीन अर्थ ट्रस्ट के सचिव महेश मिश्रा के तत्वावधान में व वृक्ष यज्ञ समिति के प्रमुख (राष्ट्रीय वैद्य सलाहकार)वैद्य प्रदीप शुक्ला आयुर्वेदाचार्य के नेतृत्व में अमरकण्टक के नर्मदा नगर वार्ड नं.14 के जंगल में पीपल,आँवला वृक्षारोपण कर कार्यक्रम सुरु किया गया। नर्मदा नगर में 111 पौधे लगाए जाएंगे, यह पौधे महाकाल भक्त सेना छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पवन तिवारी जी के द्वारा 51 पौधे लगाए गए,111 पौधे ग्रीन अर्थ ट्रष्ट में दिया गया हैं, इस अभियान में नगर अध्यक्ष प्रभा पनारिया,नगर उपाध्यक्ष रामगोपाल द्वेवेदी(दादू महाराज),cmo चैनसिंह परस्ते जी, अमरकंटक वन परिक्षेत्र अधिकारी मिथुन सिसोदिया जी, महंत अर्जुन गिरी महाराज,साधु राम कुमार जी,तुलसी नायक,माखन यादव धरणीस पुसाम (जानू)वन समिति सदस्य,वैद्य शिवकुमारी शुक्ला वन समिति सदस्य,नीलेश जैन ,नर्मदा नगर से संतोषी देवी, पवन तिवारी महाराज, के साथ अन्य सहयोगीजन ने भी अपनी सहभागिता निभाई। 51 पौधे में जामुन,कोसम,लगाया गया,
इस वृक्ष यज्ञ महा अभियान के अंतर्गत पीपल आँवला, कटहर, हर्रा कैथा,आम, जामुन,कोसम जैसे फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। ग्रीन अर्थ ट्रस्ट के राष्ट्रीय वैद्य सलाहकार वैद्य प्रदीप शुक्ला आयुर्वेदाचार्य ने कहा ग्रीन अर्थ ट्रष्ट का यह अभियान राष्ट्रीय सचिव महेश मिश्रा जी के तत्वावधान से अमरकंटक में हर समय जन सहयोग से चलता रहेगा, यही नही यह अभियान अमरकंटक से लेकर खम्बात की खाड़ी तक नर्मदा नदी के दोनों तट पर वृक्ष लगाकर नर्मदा नदी को हरा भरा करने का हमारा दृढ़ संकल्प है,महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए यह कहा कि वृक्ष जीवन का अभिन्न अंग हैं. वृक्ष हमें प्राण-वायु प्रदान करते हैं। वृक्ष धरती के तापमान को नियंत्रित करते हैं, इसलिये प्रदेश के हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा रोपण कर उसकी सुरक्षा की जिम्मेवारी लेनी होगी।। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390