अमरकंटक वृक्षारोपण- एक व्यक्ति एक पौधा अभियान जवाहर नवोदय विद्यालय(राष्ट्रीय रिपोर्टर श्रवण उपाध्याय की खास रिपोर्ट)

अमरकंटक वृक्षारोपण- एक व्यक्ति एक पौधा अभियान
जवाहर नवोदय विद्यालय(रिपोर्टर श्रवण उपाध्याय की खास रिपोर्ट) अमरकंटक द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के सप्तम दिवस पर समस्त प्रभाग एनएसएस ,एनसीसी ,स्काउट एंड गाइड्स ,पेस सेटिंग एवं इको क्लब द्वारा संयुक्त रुप से वृक्षारोपण कार्यक्रम प्राचार्य सुश्री कविता सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु नीम ,गुलमोहर, पीपल,सागोन,गुलबकावली ,अशोक,जामुन,आदि के पौधों का रोपण किया जा रहा है इस मौके पर वनस्पति शास्त्र के वरिष्ठ अध्यापक डॉ. ए.के. शुक्ला ने बताया कि एक पेड़ रोज लगभग 21 किलो कार्बन डाइऑक्साइड सोखता है । हम एक पौधा लगाकर 1 टन कार्बन डाइऑक्साइड कम कर सकते हैं । प्राचार्य सुश्री कविता सिंह ने बताया कि विद्यालय के समस्त प्रभाग संयुक्त रूप से वृक्षारोपण- “एक व्यक्ति एक पौधा” थीम पर समस्त परिवार ने अपने विद्यालय में, गांव के खेतों में ,मार्गो पर ,घरों में ,वृक्षारोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया । इस वर्ष पर्यावरण दिवस थीम “पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली”अनुसार वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे कविता,स्लोगन, नुक्कड़ नाटक, गीत,चित्रकला, भाषण आदि द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए वैज्ञानिक व आध्यात्मिक दृष्टिकोण से जनजागरूक के लिए प्रेरित किया। इस अभियान में देवांश ,सत्य प्रकाश ,प्रांजल ,नंदिनी ,श्री श्राप शालिनी ,सुष्मिता, अंकित, पलक ,अर्चिता, सृष्टि ,बनिता ,सत्यम, हर्षिता ,कहकशा ,वर्षा ,दीपाली, माही ,श्वेता, कृतिका, वर्षा सिद्धार्थ ,अर्णव ,शिव ,महा अश्विन, यस , व एनसीसी ,एनएसएस के स्वयंसेवको , विभाग प्रभारियों, समस्त स्टाफ व कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान देने के लिए ने समस्त परिवार का हृदय आभार प्राचार्य सुश्री कविता सिंह ने व्यक्त किया।। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *