मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर यूथ कांग्रेस अमरकंटक ने डिंडौरी जिले के प्रभारी मंत्री मोहन यादव के पवित्र नगरी अमरकंटक के आगमन पर काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की पूरी तैयारी कर ली थी लेकिन कुछ आपत्तिजनक तत्वों के द्वारा किसी प्रकार से पुलिस प्रशासन को सचेत कर दिया गया जिसके कारण युवा कांग्रेस कमेटी अमरकंटक को अमरकंटक पुलिस प्रशासन द्वारा, जब तक मंत्री जी का अमरकंटक से रवाना नही हुए तब तक पुलिस अधिकारीयो द्वार नजरबंद कर दिया गया था ।

जिसके कारण यूवा कांग्रेस कमेटी अमरकंटक द्वारा प्रभारी मंत्री का विरोध नही किया जा सका जिसके कारण पवित्र नगरी अमरकंटक के हर चौराहे पर यूथ कांग्रेस अमरकंटक द्वारा मोहन यादव मुर्दाबाद, मोहन यादव वापस जाओ, शिवराज सिंह चौहान डरता है पुलिस को आगे करता है के नारो से ,विरोध प्रदर्शन किया विरोध प्रदर्शन में उपस्थित युवा कांग्रेस कमेटी अमरकंटक नगर अध्यक्ष बिरू तँबोली, प्रकाश द्विवेदी, विनायक दिवेदी, राकेश दरकेश, अंकित तिवारी, ऋषभ साहू, मानवेंद्र कारयत, सुल्तान खान, पिंटू चंद्रवंशी, राजेश नागंवंशी मृत्युंजय गुप्ता, रोहित सिंह विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए