रिपोर्ट : मोहित दखणी

धार / जिला धार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने अपने निवास पर स्थित कार्यालय तथा कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गान भी प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आशिष वशिष्ट, अपर कलेक्टर सालोनी सीडाना सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।