जिला धार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

जिला धार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्ट : मोहित दखणी

धार / जिला धार में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने जिला मुख्यालय स्थित किला मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में घ्वजारोहण किया। इसके बाद रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। श्री सिंह ने संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, परेड कमाण्डर डीएसपी नीलेश्वरी डावर उपस्थित थे। श्री सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। इसके बाद एस.ए.एफ. तथा पुलिस प्लाटून द्वारा हर्षफायर किए गए। श्री सिंह ने संयुक्त परेड की सलामी ली तथा परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया।
इस अवसर पर सामूहिक परेड में जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, होमगार्ड, वन विभाग, पायलेटिंग आरक्षक ने भाग लिया।
श्री सिंह ने इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर शहीद हुए जवान विक्रम मोरी के माता पिता को शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। श्री सिंह ने परेड में होमगार्ड को प्रथम, जिला पुलिस बल को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला को तृतीय पुरस्कार दिया।
समारोह में सीईओ जिला पंचायत आशीष वशिष्ट, एडीएम सलोनी सिडाना,नगरपालिका उपाध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया, पार्षदगण, पत्रकारगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *