Amarkantak अरंडी गुफा आश्रम में कैंसर का शिविर संपन्न।।

श्रवण उपाध्याय /अमरकंटक — पवित्र नगरी अमरकंटक के दक्षिण तट पर स्थित अरंडी गुफा आश्रम जिसमें विगत कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मुफ्त लाभ अमरकंटक के आसपास अमरकंटक के नागरिकों को दिया जा रहा है अरंडी की फसल में प्रत्येक रविवार को बड़े-बड़े डॉक्टरों की टीम के द्वारा अनेक लाइलाज और बड़े बीमारियों की मुफ्त कैंप लगाया जाता है उसी तारतम्य में आज बाल्को कैंसर हॉस्पिटल से एक डॉक्टरों की बड़ी टीम अमरकंटक आई थी जिसने कैंसर से प्रभावित मरीजों का इलाज किया व उनको आगे का इलाज बाल्को हॉस्पिटल कोरबा में मुफ्त में करने का आश्वासन दिया इस दौरान केंसर के 37 मरीज मिले जिसमे 17 को रायपुर रेफर किया गया स्थानीय विधायक फुंदे लाल सिंह मार्को ने आज शिविर के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया वह डॉक्टरों से अमरकंटक की स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य के लिए और अच्छे कदम उठाने के लिए आश्वासन दिया अरंडी गुफा आश्रम में मंडला विधायक डॉक्टर मसकोले भी पहुंचे थे उन्होंने अरंडी गुफा आश्रम के ट्रस्टी मेंबरों से चर्चा किया कि मंडला जिले में भी आप इस तरह के शिविर लगाए जिससे स्थानीय गरीब लोगों को लाभ प्राप्त हो सके जहां पर शिविर प्रत्येक रविवार को आयोजित होता है जिसमें अलग-अलग बीमारियों का अलग-अलग शिविर होता है स्थानीय विधायक फुंदे लाल सिंह मार्को के साथ लक्ष्मी चंद जैन श्याम लाल सेन गजानंद गर्ग प्रकाश द्विवेदी के अलावा पत्रकार उमा शंकर पांडे जी उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *