रिपोर्ट:विपुल कुमार

अनूपपुर/
1 सितंबर दिन बुधवार को दोपहर 12:00 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर के माध्यम से पोड़की पहुंचे जहां से उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय प्रस्थान किया आपको बता दें इस दौरान उनके स्वागत में अमरकंटक से मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव श्रीधर शर्मा पहुंचे साथ में विनायक द्विवेदी, विक्की द्विवेदी, आदित्य जयसवाल, राजेश नागवंशी इस दौरान जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ।

जल्द होगा तीर्थ राज अमरकंटक में हो रहे विलुप्त स्थलों का सौंदर्यकरण : श्रीधर शर्मा

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों का आभार व्यक्त कर्ता हूं जो कि तीर्थ राज अमरकंटक में हो रहे विलुप्त स्थलीय के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए समाचार पत्र के प्रकाशन द्वारा प्रसारित कि गई आदरणीय अटल श्री वास्तव जी जिन्होंने हमारी मांग पर ध्यान देते हुए इस विषय पर ध्यान दिया #तीर्थ_राज_अमरकंटक मे हो रहे विलुप्त स्थलों के सौंदर्यकरण का विकास कार्य दोनों राज्यों की सहमती से विलुप्त स्थलों का सौंदर्यकरण का कार्य होगा जिससे निश्चित रूप से अमरकंटक को एक नई पहचान मिलेगी पुनः मै दोनो राज्य के शासन प्रशासन का का आभार प्रकट करता हूँ
श्रीधर शर्मा
( सचिव)
प्रदेश सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी