
अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
छत्तीगसढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय स्थित हेलीपेड पहुंचे जंहा पर कलेक्टर सोनिया मीणा , पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल , अनुविभागीय दंडाधिकारी पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी , कुलपति श्रीप्रकाशमणि त्रिपाठी , क्षेत्रीय विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को , जनप्रतिनिधि आदि ने स्वागत किया ।

वंहा पर मुलाखात पश्चात ज्वालेश्वर मार्ग होकर छत्तीसगढ़ स्थित पर्यटक केंद्र राजमेरगढ़ पहुंचे जंहा पर पर्यटक की दृष्टि से विकसित करने की बात कही वंहा से अमरकंटक के हॉलीडेहोम पहुँच जलपान पश्चात माँ नर्मदा मंदिर पहुच उद्गम में पूजन अर्चन पश्चात मंदिर प्रांगण में स्थित ग्यारहरुद्र पर अभिषेक करने के उपरांत माँ नर्मदा जी व पार्वती मंदिर दर्शन कर मंदिर प्रांगण में ही पुष्पराजगढ़ के अनुविभागीय दंडाधिकारी अभिषेक चौधरी ने माँ नर्मदा जी का प्रसाद भेंट की उसके बाद कल्याण सेवा आश्रम स्थित मंदिर का दर्शन कर तपस्वी वीतराग बाबा कल्याण दास जी से मुलाखात कर धार्मिक चर्चा पश्चात आज रात्रि विश्राम अमरकंटक में करने के बाद कल प्रस्थान करेंगे ।
