श्रवण उपाध्याय अमरकंटक – शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन नवोदय विद्यालय समिति की इकाई जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक 1 सितंबर 2021 को हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतेंदु हरिश्चंद्र की छायाचित्र पर दीपप्रज्ज्वलन कर माल्यार्पण प्राचार्य महोदय सुश्री कविता सिंह , विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डां ए के शुक्ल, तथा अन्य शिक्षकों के द्वारा किया गया।

हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में विद्यालय परिसर की छात्रा कु अदिति शुक्ला ने कविता, शिव चोपड़ा द्वारा “संस्कृति की लाडली बेटी है हिंदी” महाश्विन द्वारा जन जन की भाषा है हिंदी, कुमारी दिव्या देवकटे कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, प्रकाश मार्को द्वारा भाषण के साथ ऑनलाइन छात्र-छात्राओं द्वारा अपनी कविताएं एवं रचनाएं प्रस्तुत की गई। विद्यालय के शिक्षकों की ओर से सुश्री पुष्पा पटनायक ओड़िया शिक्षिका द्वारा हिंदी भाषा के महत्व , श्री जे एस सूर्यवंशी द्वारा कविता , श्रीमती मनोरमा कौशल द्वारा कविता, प्रस्तुत किया गया। हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के अध्यक्ष डॉ एके शुक्ला ने अपने जीवन से जुड़े हुए तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए हिंदी भाषा के विकास पर जोर दिया। हिंदी पकवाड़ा के उद्घाटन समारोह में विद्यालय के शिक्षक श्री रमेश कुमार सिंह, श्री एचपी पटेल श्री महेश्वर द्विवेदी श्री पी पांडे डॉ ईशान जयसवाल, श्रीमती आरती ठाकुर श्रीमती अंजू पांडे श्रीमती विद्या सोनी श्रीमती दुर्गेश चंद्र पटेल पाठसहगामी क्रियाकलाप प्रभारी श्री बी बी दा उड़िया शिक्षक के साथ अन्य शिक्षक-शिक्षकाओं की उपस्थिति गौरवपूर्ण रही। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विषय के प्रवक्ता श्री के एल महोबिया ने किया। गांव भार कार्यक्रम का आभार अंग्रेजी प्रवक्ता श्री राजीव कुमार झा के द्वारा प्रकट किया गया।