श्रवण उपाध्याय अमरकंटक
आज दिनांक 31 अगस्त 2021 को सरस्वती शिशु मंदिर प्राथमिक विद्यालय में मातृ एवं पित्र सम्मेलन का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अंबिका प्रसाद तिवारी व्यवस्थापक श्री ओम प्रकाश अग्रवाल प्राचार्य श्री बृजकिशोर शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर बैठक का आयोजन किया जिसमें प्राचार्य श्री बृजकिशोर द्वारा इस बैठक की उपादेयता एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपालन में जो दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं उसकी जानकारी अभिभावकों को दी गई एवं अभिभावक सम्मेलन की उपादेयता को भी बताया गया साथ ही प्रबंध समिति के माननीय अध्यक्ष श्री अंबिका प्रसाद तिवारी जी द्वारा भैया बहनों के संस्कार पक्ष को लेकर अभिभावकों को समझाया गया जिससे प्रत्येक भैया बहन संस्कारवान बन सके और सामाजिक जीवन में अपने आप को एक उत्कृष्ट स्थान पर पहुंचा सकें अभिभावकों की ओर से भी कई अभिभावकों ने विद्यालय के विकास के एवं विद्यालय के विकास हेतु अपने सुझाव दिए जिसमें मुख्य रुप से जमुना दादर के सड़क निर्माण की बात कही गई क्योंकि भैया बहन विद्यालय आते समय गिर जाते हैं और उनके कपड़े खराब हो जाते हैं तो उन्हें आश्वासन दिया गया कि नगर पंचायत के माध्यम से सड़क के निर्माण की प्रक्रिया चालू होने वाली है शीघ्र ही जमुना दादर का सड़क निर्माण हो जाएगा इस कार्यक्रम में लगभग 80 अभिभावक उपस्थित हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री राम प्रसाद राम ने उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार ज्ञापन किया