अमरकण्टक :- श्रवण उपाध्याय थाना अमरकंटक प्रभारी मनोज दीक्षित की मौजूदगी में नगर परिषद की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के विशेष मौजूदगी में कई विषयों पर चर्चाएं हुई । आगामी गणेश उत्सव , नवरात्रि में दुर्गा पूजन त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए आज 05 -09-2021 को शाम 4 बजे बैठक आहूत कर जानकारी साझा किया गया और इसके अलावा समाजजनों में शांति ब्यवस्था , भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का अनुरोध तथा टी आई मनोज दीक्षित ने यह भी कहा कि अपने बच्चों व आमजन को साइबर क्राइम से बच्चों को दूर रखने का प्रयास किया जाय । आपने बैठक में यातायात , लाइट ब्यवस्था , असामाजिक तत्वो पर निगरानी , आवारा पशुओं की रोडो में घमा चौकड़ी पे नजर नर्मदा तट पर गंदगी न होने देने , नर्मदा नदी में मूर्ति विसर्जन न करने देना , समाज मे शांति ब्यवस्था बनाये रखने आदि मुद्दों पर गहन चर्चा कर प्रबुद्धजन भी इस ओर सहयोग करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई । इस शांति समिति की बैठक में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रकाश द्विवेदी(विक्की), नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम लाल सेन , पूर्व पार्षद बलिराम केवट , शांति बाई , धनंजय तिवारी , हितेश तम्बोली , पत्रकार श्रवण उपाध्याय , उमाशंकर पांडेय,सोमू दुबे,प्रदीप शुक्ला, विपुल वर्मन,धरनीश पुशाम व थाना स्टाफ आदि मौजूद रहे।