रिपोर्ट : उमेश राठौर गुना/
विगत दिवस नजदीकी जिले अशोकनगर में जब उपयंत्री द्वारा फर्जी बिलो पर हस्ताक्षर करने से मना किया एवं कार्य पूरा करने के बाद ही बिलो पर हस्ताक्षर करने की बात कर बिलो पर हस्ताक्षर नही किये तो सिंघाड़ी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि ने उपयंत्री बी.के.साहू पर हमला कर उनके साथ मारपीट की। घायल हुए उपयंत्री से मीडिया ने अस्पताल में ही बात की तो पूरा मामला सामने आया। इस घटना के विरोध में
जिला गुना के ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों द्वारा जनपद सी.ई.ओ श्री राकेश शर्मा जी ज्ञापन सौपकर अपराधियो की गिरफ्तारी की माँग की है।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विकास विभाग का फील्ड स्टाफ एवं उपयंत्री बहुत ही दूर दराज के क्षेत्रों में विभाग की बहुत सी योजनाओं के संचालन हेतु भृमण करते है इस तरह की घटनाये मनोबल कमजोर करती है ऐसे में फील्ड स्टाफ की सुरक्षा का बड़ा प्रश्न उठता है इसलिये मनरेगा विभागीय समिति के प्रांताध्यक्ष श्री अजय तिवारी के आव्हान पर , अशोकनगर में उपयंत्री साथी के साथ हुई घटना के विरोध में ज्ञापन दिया,साथ ही अपराधियो को जल्द गिरफ्तार करने की मांग प्रशासन से की।। ज्ञापन देने बालो में श्री शैलेन्द्र भार्गव, श्री राजेश शर्मा, श्री सचिन निगम, रोजगार सहायक संघ के जिलाध्यक्ष श्री रामकुमार यादव, श्री नितिन साहू, श्री आभान्स सिंघल, श्री धर्मराज भूरिया, श्री अनिल अरसटिया सहित जनपद स्टाफ उपस्थित रहा।