रामघाट में फिनिसिंग कार्य जल्द पूर्ण होगा :- अभिषेक चौधरी SDM pushprajgarh

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
पवित्र नगरी अमरकंटक पहुचे पुष्पराजगढ़ एस डी एम अभिषेक चौधरी ने रामघाट में भ्रमण के दौरान जनता जनार्दन से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रामघाट में जो निर्माण कार्य चल रहा था उसमें फिनिसिंग कार्य जो बचा है उसे जल्द पूरा कराया जाएगा , सीढ़ियों का फिनिसिंग कार्य करना है , ग्रिल जो पहले जहाँ पर लगे थे उसे वंहा से हटा कर कुछ दूरी पर लगाया जाएगा ।
चर्चा के दौरान ही अमरकंटक मंडलम अध्यक्ष श्याम लाल सेन ने कहा कि ऐसा कोई निश्चित जगह हो जंहा पर बड़े रूप में प्रोग्राम , कथा भागवत जैसे स्थल हो जिसमें भारी संख्या में लोगो के बैठने की जगह हो और पार्किंग की जगह को भी बढ़ाया जाए व कांक्रीट की जगह पेवर्स लगाया जाए , इस पर उन्होंने कहा कि इसके लिए हेली पेड सर्किट हाउस के ऊपर वाली जगह इस हेतु बेहतर रहेगा और उसी जगह उचित भी रहेगा जो कि इस ओर जल्द ध्यान दिया जाएगा जिससे आगामी आने वाले बड़े कार्यक्रम करने में कोई दिक्कत नही होगी । रामघाट में जो प्लेटफ़ॉर्म है उसे सुंदर रूप में तैयार कराया जाएगा जो निर्माण कार्य के समय डैमेज हो गया था और सीढ़ियों में दानेदार वाला पत्थर लगाया जाएगा जिससे यंहा और सुंदरता आएगी । बारिश की वजह से कार्यो में देरी हुई लेकिन अब कार्य जल्द होंगे । इस दौरान सब डिविजनल ऑफिसर पंकज कुमार बागरी , युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर , नर्मदा मंदिर पुजारी रूपेश द्विवेद , अभिषेक त्रिपाठी , अतुल पांडेय , अनिल शुक्ला , समीर शर्मा , आदि रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *