रिपोर्ट-विपुल कुमार
पवित्र नगरी अमरकंटक में मां रेवा गणेश उत्सव समिति के द्वारा भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है बताया गया कि यह सार्वजनिक समिति है जो कि सभी के सहयोग से भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई है स्थानीय नागरिक प्रतिदिन सुबह शाम आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।

मां रेवा गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष नित्यम द्विवेदी, उपाध्यक्ष श्रीयंक द्विवेदी, सचिव सचिन माली, संयोजक अविनाश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष वरुण उपाध्याय, सह कोषाध्यक्ष राहुल तोमर सहित अन्य पदाधिकारियों ने गणेश उत्सव 2021 की सभी नगर वासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।