अमरकंटक नवोदय में शौर्य का चयन

अमरकंटक :– श्रवण उपाध्याय
माँ नर्मदा की उदगम स्थली अमरकंटक के शौर्य द्विवेदी ( शुभ ) का कक्षा छठवीं में जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में चयन हुआ है । शौर्य द्विवेदी CBSE इंग्लिश मीडियम स्कूल कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन अमरकंटक में के.जी.से पढ़ाई किया । वो विद्यालय का एक होनहार छात्र हैं । उसके नवोदय चयन से अमरकंटक में हर्ष का माहौल है । शौर्य के पिता रुपेश द्विवेदी (नर्मदा मंदिर पुजारी) ने बताया कि शौर्य बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में तेज था तथा वह कोई लक्ष्य बना लेता था तो उसको पूरा करने में अपना तन , मन लगा बैठता था , यह जिज्ञासा ही उसको इतनी बड़ी सफलता हासिल हुई । जब से उसका सिलेक्शन जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है तब से नगर के अनेक लोगों ने बधाइयां दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *