Amarkantak गांधी-शास्त्री जयंती पर नवोदय में हुआ मैराथन कार्यक्रम

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशाअनुसार गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती का कार्यक्रम तीन सत्रों में प्राचार्य सुश्री कविता के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ ।प्राचार्य ने कहा कि ये अभियान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का प्रकल्पित अभियान महात्मा गांधीजी का सपना था जो हम पूरा कर सकते हैं इसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा तभी हम स्वच्छ भारत- श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सर्वप्रथम स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें दो सौ विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टॉपवार्ड उपस्थित रहकर स्वच्छता अभियान पर रैली,नारे, एवं स्लोगन द्वारा गांधी के आदर्श वाक्य स्वच्छ,भारत, स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत, खुशहाल भारत, विशाल भारत, स्वर्णिम भारत, महान भारत,का संदेश दिया ।

द्वितीय शत्र में सुबह 11 बजे गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा किया गया। इसके पश्चात् दसवी कक्षा की छात्रा कुमारी प्रेरणा पाटील एवं शिवांगी मौर्य ने गांधी जी के जीवन दर्शन पर बल दिया। इसके बाद विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक के.एल. महोबिया द्वारा स्वरचित कविता पाठ किया जिसमें गांधी जी के जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में विद्यालय की संगीत शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा माटे ने रघुपति राघव राजा राम सामूहिक गायन द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके उपरांत कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ ए.के.शुक्ला ने कहा कि महात्मा गांधी लाखों लोगों को अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और उत्पीड़न के विरोध में एकजुट किया था एवं लाल बहादुर शास्त्री ने विषम परिस्थितियों में अपने मनोबल से से दुश्मनी ताकतों को करारी शिकस्त कैसे दी साझा किया। कार्यक्रम का संचालन बी.बी. दास ने किया जिसमें उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया।इस समारोह के तृतीय सत्र में फिट इंडिया फ्रीडम रन के समापन अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें रस्साकशी,कुर्सी दौड़,एवं थ्रि लेग मनोरंजन खेलों का आयोजन हुआ जिसमें बालक रस्साकशी में अरावली हाउस -प्रथम, उदयगिरि हाउस -द्वितीय और नीलगिरी हाऊस तृतीय स्थान प्राप्त किया। एवं रस्साकशी बालिका वर्ग में दसवी अ और दसवी ब के बीच मुकाबला हुआ जिसमें से दसवीं बी विजेता रही ।एवं कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग कि प्रतियोगिता हुई जिसमें कक्षा दसवीं की छात्रा अनामिका सिंह- प्रथम, द्वितीय – शिवांगी मौर्य और तृतीय वैशाली पाटील रही।यह कार्यक्रम संयुक्त रूप से राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, स्काउट गाइड्स, स्पोर्ट्स एवं पेस सेटिंग विभाग द्वारा किया गया । कार्यक्रम का आभार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *