महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने बाबा कल्याण दास जी के किए दर्शन, मां नर्मदा जी की आरती में हुए शामिल।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
माँ नर्मदा की उद्गम स्थल अमरकंटक में शायं 4.30 बजे सर्किट हाउस में मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुंचे , वंहा पर कुछ समय रुकने के बाद 6.45 बजे कल्याण सेवा आश्रम पहुंचे वंहा पहुच कर परम तपस्वी बाबा कल्याण दास जी महाराज से सौजन्य भेंट मुलाकात किये वंहा पर रुक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया महामहिम राज्यपाल जी ने बाबा कल्याण दास जी महाराज से कहा कि अगले बार जब भी अमरकंटक आएंगे तो आश्रम में आपके सानिध्य में रुकेंगे । आज रात्रि अमरकंटक में ही उनका विश्राम होगा ।

कल्याण सेवा आश्रम में बाबा जी के अलावा संतो में स्वामी हिमन्द्री मुनि , धर्मानंद , जगदीशानंद , ब्रम्हचारी रुपक , मनीष स्वरूप , राकेश स्वरूप , व अन्य उपस्थित रहे ।

इसके पश्चात प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मां नर्मदा जी की आरती में शाम 7:00 बजे शामिल हुए तथा मां नर्मदा जी की पूजा अर्चना की जहां उन्होंने मां नर्मदा पर आधारित लोकगीतों की स्तुति का शुभारंभ भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *