आदि शक्ति मां नर्मदा अमरकंटक में नवरात्रि की धूम।।

अमरकंटक (श्रवण उपाध्याय)
मां श्री नर्मदा की पावन नगरी अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि की धूम मची हुई है मां श्री नर्मदा की पावन नगरी अमरकंटक के विभिन्न आश्रमों में शारदीय नवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनाई जाती है जिसमें अमरकंटक के प्रमुख आश्रम श्री कल्याण सेवा आश्रम में शारदीय नवरात्रि को एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है कल्याण सेवा आश्रम का मुख्य त्यौहार ही एक तरफ से नवरात्रि महोत्सव है प्रतिवर्ष नवरात्रि के प्रथम दिवस पर प्रभात फेरी निकाली जाती थी परंतु कोविड-19 के गाइडलाइन को फॉलो करते हुए कल्याण सेवा आश्रम के द्वारा इस वर्ष कोई सुप्रभात रैली नहीं निकाली गई परंतु मां जगत जननी दुर्गा मां के शारदीय नवरात्र को विशेष पूजन पाठ व पूरी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मनाया जाता है आश्रम में लगभग 101 विद्वान पंडितों की टीम के द्वारा 9 दिन अखंड पाठ पूजन हवन किया जाता है और दशहरा के दिन विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है अमरकंटक मे मां श्री नर्मदा के मंदिर में पूरे 9 दिन विशेष पूजन अर्चन होता है तथा अष्टमी के दिन विशेष हवन होता है व कलश विसर्जन होता है अमरकंटक में नवरात्रि बहुत धूमधाम से मनाया जाता है एक तरह से पूरा नगर ही धार्मिक वातावरण में रंग जाता है। इसी तरह नगर में अनेक जगहों पर दुर्गा पंडाल बनाकर माँ की स्थापना कर नव दिन बड़ी धूमधाम से नवरात्रि पर्व मनाया जाता है ।

आज सुबह माननीय राज्यपाल मध्यप्रदेश श्री मंगू भाई पटेल जी भी कल्याण आश्रम पहुच कर आश्रम के मंदिर दर्शन कर नवरात्रि की सजावट व पूजन देख मंत्रमुंग्ध हो गए और उन्होंने प्रसन्नता ब्यक्त की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *