Amarkantak माँ नर्मदा मंदिर प्रांगण में नेव उदय पुस्तक का किया गया विमोचन

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
रविवार की सुबह नर्मदा उद्गम स्थल प्रांगण में एक भब्य समारोह कर वन बिहारी दास जी का ओड़िया निबंध संकलन पुस्तक जिसका नाम नेव उदय है , का विमोचन किया गया ।
नवोदय विद्यालय के अध्यापक वन बिहारी दास जी ने इस पुस्तक निबंध संकलन में साहित्य , संस्कृति , शिक्षा ऐवम जगन्नाथ जी के बारे में विस्तृत वर्णन किया है । माँ नर्मदा मंदिर में प्रातः 11 बजे अनेक लोगो की उपस्थिति में सर्व प्रथम माँ रेवा को याद कर चरणों मे पुष्प अर्पण कर नमन किये उसके पश्चात अतिथियों का सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ , श्रीफल व वस्त्र भेंट कर अभिवादन किया गया । इस विमोचन के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें दो शब्द बोलकर आशीर्वचन स्वरूप बोलकर उन्हें बधाई व आशीर्वचन प्रदान करने के बाद सभी को एक पुस्तक देकर अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया । इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । नगर के गणमान्य नागरिक नर्मदा मंदिर पुजारी रूपेश द्विवेदी , बाबू जी , आर के झा , के एल महोबिया , जयंत बेहेरा , रमेश सिंह , श्रवण पांडेय , देवदत्त पटनायक व अन्य की उपस्थिति सराहनीय रही ।

पुस्तक विमोचन पश्चात वन विहारी दास नवोदय विद्यालय अमरकंटक ने सभी उपस्थित जनों को पधारने के लिए साधुवाद देते हुए सभी का आभार ब्यक्त किये । उन्होंने बातचीत में बताया कि ये मेरा सौभाग्य है कि इस पुस्तक का विमोचन मैं माँ नर्मदा के उद्गम स्थल में करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *