अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक स्थित अरण्डी संगम गुफा आश्रम में आज रविवार को बिलासपुर के डॉक्टरों द्वारा निः शुल्क शुगर डायबिटीज ब्लडप्रेशर जैसे बिमारिओ का जांच पड़ताल के उपरांत मरीजो को दवाइयां दी गई व उन्हें दवा समय पर खाने तथा कुछ परहेज करने को कहा गया । आज योगीराज औषधालय में कैम्प का आयोजन हुआ जिसमें 74 लोगो का परीक्षण किया गया , जिनमे कुछ नए व पुराने रोगी पहुंचे हुए थे जिन्हें उनकी बीमारी के मुताबिक से दवा दी गई ।

यह कैम्प ब्लेडप्रेसर , शुगर डायबिटीज जैसे बीमारियों के लिए माह के दूसरे रविवार को निः शुल्क चेकअप कर दवाइयां दी जाती है , डॉक्टरों की टीम बिलासपुर से आकर अपनी सेवाएं योगिराज औषधालय के माध्यम से जनता जनार्दन की सेवाएं प्रदान करते है । आगे आने वाले रविवार को आंखों का परीक्षण होगा ऐसा चर्चा के दौरान बताया गया ।