अमरकंटक के कई वार्डो में विराजी है माँ जगदम्बे

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय इस वर्ष अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि की धूम मची हुई है नगर के प्रमुख वार्डो ,चौराहों पर मां भगवती दुर्गा की सुंदर प्रतिमा बड़े ही उल्लास के साथ स्थापित की गई है विगत 2 वर्षों से कोविड-19 के प्रकोप महामारी के कारण कोई भी धार्मिक आयोजन अच्छे से नहीं हो पा रहा था जिसकी वजह से इस वर्ष कोविड-19 महामारी का प्रकोप कम होने के कारण और शासन की तरफ से थोड़ी छूट मिलने की वजह से धार्मिक आयोजन करने में काफी उल्लास उत्साह कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए पवित्र नगरी अमरकंटक में अनेक वार्डो में देवी माँ जवदम्बा की प्रतिमाएं सुसज्जित कर विराजमान की गई हैं तथा रोज अन्य अन्य पंडालों में भगवती के जयकारो से पूरे क्षेत्र में जय दुर्गे , जय काली की घोष बच्चे , बूढ़े सब की जुवान पर सुने जा सकते है । सुबह से ही बड़े बड़े लाउडस्पीकरो से सुंदर भजनो की ध्वनि सुनाई देती है । पूजन पूरे विधि विधान से की जा रहे है , वंही सुबह शाम नगर के उपस्थित भक्तोजनों के साथ सुंदर आरती की जाती है । अमरकंटक में प्रमुख रूप से श्री नर्मदा मंदिर के समीप माँ रेवा नव दुर्गा समिति , सर्किट हाउस तिराहा , बैंक टोला , बाराती वार्ड 4 , हिंडाल्को वार्ड 3 , बाँधा तिराहा , जमुनाददार के अलावा कुछ अन्य पंडाल में माता रानी बिराजमान है । सोमवार की रात्रि सर्किट हाउस तिराहा दुर्गा पंडाल में पुरोहित धनेश द्विवेदी के पूजन आरती पश्चात छोटी छोटी बच्चीयों द्वारा डांडिया नृत्य का प्रोग्राम सम्पन्न हुआ था जो कई घंटे तक लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा । उसी दिन माँ रेवा नव दुर्गा पंडाल में माता का जगराता देवी गीत प्रोग्राम रखा गया था जो देर रात्रि तक भक्ति मय भजनों की बहार बहती रही और नगर के लोग भक्तिमय संगीत का आनंद लेते रहे । इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से माँ रेवा नव दुर्गा समिति के अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी , उपाध्यक्ष श्रेयांक द्विवेदी , कोषाध्यक्ष वरुण उपाध्याय , अभिषेक पांडेय , विवेक , अर्चित , शिवम खत्री , रुद्रांश , सागर व अन्य के साथ पुरोहित नीलू द्विवेदी का भरपूर सहयोग से सम्पन्न हुआ । मां भगवती साक्षात रुप से विराजित वार्ड4 भक्तों को मनभावन दर्शन दे रही है । अमरकंटक के अनेक वार्डो में विराजित माँ भगवती के पंडालों में भक्तो की बहार बनी रहती है । यंहा पर माँ नर्मदा मंदिर उद्गम स्थल में लोग माथा टेकने , दर्शन करने आते है फिर दुर्गा पंडालों की ओर रुख कर भगवती के दर्शन अवश्य करते है ।। जो भी भक्त या नगरवासी मां नर्मदा व भगवती दुर्गा से यही कामना व प्रार्थना भक्तजन कर रहे हैं कि वो बीता हुआ समय कॅरोना महामारी जैसा समय अब दुबारा न आये , सभी को स्वस्थ , खुशहाल बनाये रखने का आशीर्वाद प्रदान करती रहे ।

नवरात्रि के बाद दसहरा पर्व की भी बड़ी तैयारी रहती है , जिसमे रावण पुतला के अलावा राम – लखन भी सजाए जाते है , रामघाट स्थल पर इस दिन शायं कालीन कभी भीड़ रहती है । अमरकंटक में अनेक जगह से दुर्गा प्रतिमाये विसर्जन के लिए भी आती है जो नगर परिषद द्वारा निर्मित स्थल पर विसर्जित की जाती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *