अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय पवित्र नगरी अमरकंटक में लंबे अर्से से आस लगाए वार्ड की जनता को अब शायद आवागमन हेतु सी सी रोड़ का सपना पूर्ण होने की कुछ आसा की किरण जग रही है । नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 में सामुदायिक भवन से लेकर धूनी पानी के पास तक लगभग 6800000 रुपए राशि की सीसी रोड का निर्माण कार्य नगर परिषद अमरकंटक एजेंसी ठेकेदार के द्वारा किया जाएगा ।उक्त सड़क का मंगलवार को सुबह नगर परिषद अमरकंटक के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद , जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पंडित गणेश पाठक के मंत्रोचार पूजन के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम सम्पन्न कराकर सभी ने कुदाल से शुभमुहूर्त मानकर पांच पांच बार खुदाई किया गया । वार्ड पार्षद श्रीमति अंजना कटारे ने बताया कि यह सड़क 3 वार्डों को जोड़ती है जिसमें नौ नंबर , आठ नंबर , व 15 नंबर वार्ड सम्मिलित है यह सड़क का निर्माण हो जाने के बाद अमरकंटक के नगर वासियों के अलावा तीर्थ यात्री व पर्यटकों को भारी सुविधा का लाभ प्राप्त होगा और बरसात के दिनों में जो कीचड़ हुआ करता था उससे लोग व स्कूली बच्चे निजात पाएंगे । विगत कई वर्षों से नगर के ग्रामीणों द्वारा इस सड़क को पक्की सड़क बनाने की मांग चल रही थी जो आज मेरे कार्यकाल में भूमि पूजन संपन्न कराकर आगे की कार्य गति बढ़ेगी । कार्यक्रम के समापन में नगर परिषद अमरकंटक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चैन सिंह परस्ते ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया व ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का कहा ।