संत शिरोमणि बौराहा बाबा जी के अवतरण दिवस पर सम्पन्न कन्या भोज

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
पवित्र नगरी माईं बगीया रोड़ अमरकंटक स्थित शिवगंगा सावित्री जन कल्याण संस्थानम आश्रम के संत शिरोमणि श्री श्री 1008 बौराहा बाबा जी का आज आश्विन शुक्ल (क्वांर) मास की दुर्गा नवमी तिथि का दिन अवतरण दिवस के रूप में भक्तजन अपने गुरुजी का जन्मदिन मानते है । नवरात्रि के पावन अवसर पर नौ दिवस माँ भगवती जी का अखंड ज्योति , रोजाना पूजन , पाठ चलता रहा । नवमी तिथि को पंडित द्वारा हवन कर नवरात्रि की समाप्ति के साथ विशाल कन्या पूजन व कन्या भोजन कराकर भक्तजन अपने गुरुदेव के अवतरण दिवस पर कन्या , संत , ब्राम्हणो को भोजन करवाकर जन्म दिन मनाया और गुरुचरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किये ।

संत शिरोमणि बौराहा बाबा जी का नवमी तिथि को भक्तजन अपने गुरुदेव का अवतरण दिवस के रूप में बड़ी प्रसन्नता के साथ माँ भगवती रूप में भारी संख्या में कान्याओ को भोजन अपने गुरुदेव के लिए भक्तजन लंबी उम्र की कामना करते है व आशीर्वाद लेते है । भक्तो ने बताया कि हमारे गुरुदेव का दुर्गा नवमी के दिन उनका जन्म दिवस मनाया जाता जो कि उनके लिए माँ भगवती दुर्गा व कान्याओ को स्वरूप मानकर अपने गुरुदेव के लिए आशीर्वाद मांगते है व गुरुपूजन भी करते है । बौराहा बाबा अभी आश्रम में उपस्थित नही है उनका आश्रम अस्सी घाट बनारस है लेकिन वे अभी कामाख्या में है लोग उनके समीप भी पहुच कर अवतरण दिवस धूमधाम से मनाते है । अमरकंटक आश्रम में आज दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर माँ भगवती का पूजन अर्चन पश्चात अवतरण दिवस भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया और हर्षोल्लास के साथ कन्या , संत व ब्राम्हण भोजन कराया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *