वेबीनार के जरिए मानसिक स्वास्थ्य जैसी समस्याओं के समाधान पर मंथन

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में प्राचार्य सुश्री कविता सिंह के मार्गदर्शन व नेतृत्व में आज़ादी के अमृत महोत्सव,फिट इंडिया मुवमेंट एवम् राष्ट्रीय सेवा योजना के बेनर तले विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें लाइव वेबीनार का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थी आनलाइन व आफलाइन दोनों मोड में लगभग 200 श्रोता उपस्थित रहे। इस दौरान ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्माकुमारी सिस्टर बी.के. तुलसी ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निराकरण को लेकर मंथन किया एवं मन के विचारों का शुद्धिकरण के लिए शुभ संकल्प दिए और मन व बुद्धि को खुशनुमा रखने के मानसिक ड्रिल करवाई और होमवर्क दिया।इसके पश्चात कार्यक्रम की विशेष अतिथि अर्चना शर्मा क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट एक्सपर्ट द्वारा इंटरएक्टिव सेशन लिया और विद्यार्थियों की पर्सनल काउंसलिंग की और भावनात्मक कल्याण को बढ़ाने पर जोर दिया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. ए.के. शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है नहीं तो विद्यार्थी विभिन्न अवसाद के शिकार हो रहे है जिसकी जानकारी प्रदान की। विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें मोटिवेशन, स्पीच,चित्रकला,स्लोगन ,रैली,नारे,नुक्कड़ नाटक, मनोवैज्ञानिक व्यायाम, आदि का आयोजन किया ।बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक व चित्रकला में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पहला नुक्कड़ नाटक छात्रा वर्ग द्वारा लव यू जिंदगी की बेहतरीन प्रस्तुति दी। दूसरा नुक्कड़ नाटक छात्र द्वारा व्यसन मुक्ति पर संदेशप्रद प्रस्तुति दी । इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डी.एस.सेंगर, पद्मनाथ पांडे, निशांत दुबे,के.एल.महोबिया,अंजू पांडे,मुक्ता सरीन,मनोरमा कौशल,विद्या सोनी,माखन सिंह धुर्वे,मधु तिवारी,मनीष साहु आदि स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जेबा खान ने किया एवं आभार राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी कमलेश कुमार देवकते ने किया। ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *