नवरात्रि महोत्सव कल्याण सेवा आश्रम में संपन्न ।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
कल्याण सेवा आश्रम
अमरकंटक में शारदीय नवरात्रि में पुरे नौ दिवसीय धूमधाम से माँ भगवती दुर्गा जी की पूजा अर्चना की गई । उसके पश्चात आज दशहरा पर्व पर आश्रम में विशेष पूजन हवन कर महाआरती व विशाल संतों , भक्तो व नगर के जनमानास की उपस्थिति में भंडारे का आयोजन कर प्रसाद लोगो ने ग्रहण किया व संत , पंडित जनों को दक्षिणा देकर नवरात्रि पर्व पुर्ण हुई । कल्याण सेवा आश्रम का मुख्य त्यौहार नवरात्रि महोत्सव है कोविड-19 के गाइडलाइन को फॉलो करते हुए कल्याण सेवा आश्रम के द्वारा पुरे नवरात्रि महोत्सव में रोजाना महा आरती , निशा हवन, पुजन का आयोजन किया जाता रहा है । बनारस के विद्वान पंडितो द्वारा रोजाना दुर्गा पाठ किया जाता रहा । आयोजन के दौरान बाबा कल्याण दास जी महाराज का सानिध्य व उनके प्रवचनों को भी भक्तों को सुनने का अवसर प्राप्त होता रहा ।

उक्त भंडारे के पश्चात अमरकंटक के आसपास के ग़रीबों व बैगाओं के परिवार वालो को साड़ी , कपड़े व कंबल वितरण कल्याण सेवा आश्रम के द्वारा भी किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *