श्रवण उपाध्याय — अमरकंटक
पवित्र नगरी अमरकंटक से शहडोल जा रहे 12 लोगों से भरा हुआ टेंपो भुंडा कोना के पास घाट पर अनियंत्रित होकर पलट गया जहां बताया गया 10 लोग घायल हुए हुए हैं वही तीन लोगों को राजेंद्रग्राम रेफर किया गया है जिसमें तल्हन अहिरवार पिता शिव प्रसाद 34 वर्षीय निवासी जयसिंह नगर की हालत गंभीर है वहीं घटना की अधिक जानकारी देते हुए एक व्यक्ति ने बताया कि 12 लोग जयसिंह नगर जा रहे थे जहां उनके साथ यह हादसा हुआ ।
