अमरकंटक के योगिराज औषधालय में 107 नेत्र परीक्षण किया गया ।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय

अमरकंटक के अरण्डी संगम गुफा आश्रम के योगीराज औषधालय में आज दिनांक 17/10/21 दिन रविवार को अरंडी संगम गुफा आश्रम में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 107 मरीजों ने जांच एवं इलाज किया एवं जांच के दौरान 36 मरीज मोतियाबिंद के पाए गए इन मरीजों को योगीराज ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क रायपुर ले जाया जाएगा और ऑपरेशन किया जाएगा व जिन मरीजों को चश्मा की जरूरत थी उन्हें चश्मा भी प्रदान किया गया , ऐसे कुल 10 मरीज थे
योगीराज ट्रस्ट द्वारा यहां पर हर महीने के रविवार को कैंप लगाया जाता है जिसका विवरण निम्नानुसार है
(1) पहला रविवार – मिर्गी एवं आदि
(2) दूसरा रविवार – शुगर डायबिटीज ब्लड प्रेशर एवं आदि
(3) तीसरा रविवार – आई कैम्प
(4) चौथा रविवार – महिला रोग संबंधित

यह सभी कैंप योगीराज ट्रस्ट द्वारा निशुल्क किया जाता है जो इसका लाभ क्षेत्र की गरीब जनता अधिक से अधिक लाभ उठा रही हैं और इस प्रकार की सेवा अमरकंटक में व आसपास के क्षेत्र में कहीं नहीं है , जो योगीराज ट्रस्ट इस प्रकार की सेवा निशुल्क प्रदान करता है। आश्रम के ट्रस्टी टी.के. दास ने बताया कि क्षेत्र के लोगो को लगभग इस औषधालय ब्यवस्था की जानकारी क्षेत्र के सभी ग्राम वासियो को है , यंहा पर लोग भारी संख्या में पहुचते भी है वैसे हमने पूर्व में गावँ गावँ जाकर लोगो को इसकी जानकारी प्रचार के माध्यम से लंबे अर्से से करते भी आये है , अब लगभग अनूपपुर , डिंडोरी जिला के अलावा अन्य जिलों के लोग भी पहुच रहे है। लोगो को यंहा के सुबिधानुसार जो बीमारियो का इलाज करवाये है उन्हें लाभ प्राप्त हो रहा है , इस कारण भी लोगो की संख्या भारी तादात में योगिराज औषधालय में समय से लोग पहुच कर इलाज कराकर संतुष्ट हो रहे है । औषधालय द्वारा बाहर बड़ी हॉस्पिटल में भेज कर भी इलाज करवा रहा है , जैसे आँखों का ऑपरेशन के लिए बाहर रायपुर भेज रहे है , और उसका लाभ अनंत लोग पाये भी है । इसलिए दिन प्रतिदिन संख्या मरीजो की बढ़ रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *