अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
थाना अमरकंटक अंतर्गत ग्राम सरईटोला (भीमकुंडी) के पास नर्मदा नदी के किनारे धार में शुक्रवार के दिन लगभग 12.30 के लगभग ग्रामीणों ने देखा । देखते ही पुलिश को सूचना दी गई । सूचना करता इंद्रपाल सिंह पिता स्वर्गीय कुंवर सिंह उम्र 34 साल निवासी करौंदा टोला ने दुर्गा विसर्जन के लिए नर्मदा तट पर गया था उसने भी नर्मदा नदी में एक से दो दिन पूर्व की जन्मी बच्ची नदी के किनारे मृत अवस्था मे पड़ी दिखी तो उन्होंने थाना अमरकंटक को जानकारी दी ।

थाना की टीम उपनिरीक्षक विशाखा उर्वेदी , भगवान दास व अन्य मौके पर पहुच कर
बच्ची को निकलवाकर अमरकंटक पीएम के लिए लाया गया और अगले दिन पीएम कराकर रिपोर्ट का इंतजार रहेगा ।
अज्ञात नवजात बालिका का अभी तक कोई सुराग नही मिला है , चर्चा के दौरान अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्भपात होने के बाद छुपाने की कोशिश मानी जा रही है । थाना अमरकंटक जांच कर्ता उपनिरीक्षक विशाखा उर्वेदी ने बताया कि हमे सूचना जैसे मिली वैसे ही हम घटना स्थल पहुच गए और बच्ची को नदी से निकाल कर पीएम के लिए ले आये । जांच जारी है । बच्ची एक या दो दिन की अनुमान से लग रही थी कारण की उसके नाभि से नारा लटक रहा था । आईपीसी की धारा 317 , 318 लगाकर जांच में लिया गया है । लोगो से पूंछतांछ जारी है । अभी तक कोई सुराग नही मिला ।