अतिक्रमण स्थल पर नगर पालिका का जोरदार धमाका , लंबे अर्से के बाद हुआ जोरदार कार्यवाही

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
पवित्र नगरी अमरकंटक में नगर परिषद के 15 वार्ड है । इन वार्डो में लगभग 5800 के आसपास मतदाता निवास करते है , लेकिन 10 हजार से ज्यादा लोग इस क्षेत्र में परिवार के साथ रहते है । लोग यंहा पर काम के सिलसिले में आते जाते रहते है , छोटे बड़े कार्य करते हुए बहुत से लोग ठहर जाते है । इसी ठहराव के कारण लोग अमरकंटक जैसे क्षेत्र में नगर परिषद के अंतर्गत आने वाली जगह पर लोग धीरे धीरे चुपचाप तरीके से अतिक्रमण करते चले जाते है । नगर पालिका को इसकी जानकारी जब लगती है , नोटिस भी दी जाती है , पर कार्यवाही न के बराबर होती है । कभी कभार यह भी बात जनता जनार्दन के बीच उठ कर आती है कि कुछ राजनीतिक दबाव के कारण भी सही समय पर अतिक्रमण में कार्यवाही नही हो पाती है ।

आज मंगलवार की सुबह नगर परिषद कार्यालय द्वारा टीम गठित कर जिला कलेक्टर महोदय व पुष्पराजगढ़ यसडीएम के निर्देशन में नायब तहसीलदार , पटवारी , नगर परिषद सीएमओ व थाना प्रभारी अमरकंटक की पूरी टीम अतिक्रमण स्थल पर जेसीबी मशीन , ट्रेक्टर लेकर सुबह नौ बजे दल बल के साथ पहुच कर विशाल रूप से अतिक्रमण कर जो निर्माण कराया गया था उसे कुछ ही क्षणों में जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर बड़ी कार्यवाही की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 6 गुम्माघाटी स्थान पर लंबे समय से एक संत द्वारा 15 एकड़ के लगभग एरिया के मध्य एक स्थान पर विशाल भवन का निर्माण व उसी के पास दूसरे स्थान पर गोला कार में पक्के कईं मकान का निर्माण जारी था । इस प्रकार सरकारी जमीन पर बिना डर भय के अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था , जिसे जेसीबी के माध्यम से ढहा दिया गया ।
नगर परिषद सीएमओ द्वारा संत जी को तीन बार नोटिस दी जा चुकी थी , लेकिन इस नोटिस का उन पर कोई असर नही पड़ा और वो कानून का उलंघन करते रहे । म. प्र. नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 187 के तहत कार्यवाही करते हुए गठित दल के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया । नगर परिषद सीएमओ द्वारा मंशा जाहिर करते हुए कहा कि एक और बड़ी कार्यवाही होने की प्रक्रिया चल रही है , कानून का पालन नही करने वालो पर कार्यवाही होना तय ही है ।

अमरकंटक नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी ने बताया की SDM साहब के निर्देशन में कार्यवाही की गई है । उन्हें कई बार नोटिस भी दिया गया था , पर उन्होंने कानून का पालन नही किया ।
नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते ने बताया कि बाबा शैलेन्द्र गिरी को तीन बार नोटिस भेजकर सूचना दी गई थी , पर उनके द्वारा कोई संतोष जनक जवाब नही दिया गया न ही कानून का पालन कर रहे थे । हमने हर नोटिस की जानकारी महोदय SDM पुष्पराजगढ़ , तहसीलदार महोदय व थाना प्रभारी अमरकंटक को दे दी जाती थी । आज के इस कार्यवाही के पहिले उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर दल का गठन किया गया और निर्धारित समय पर दल उपस्थित होकर कार्यवाही की गई ।
आज के कार्यवाही में मुख्य रूप से नायब तहसीलदार आदित्य द्विबेदी , पटवारी वीरेंद्र सिंह मरावी , पी एल पटेल , थाना प्रभारी अमरकंटक मनोज दीक्षित व टीम , नगर परिषद सीएमओ चैन सिंह परस्ते , मनीष सिंह वर्मन , गणेश पाठक , मदन सिंह व अन्य टीम के पदाधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *