अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय — कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन विद्यालय अमरकंटक में शहीद जनरल बिपिन रावत जीके असमय निधन पर शोक सभा आयोजित की गई जिस पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ अर्चना रॉव , उप प्राचार्य रघुनाथ पात्रा , वायु सेना के पूर्व अधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा व स्कूल के समस्त स्टाफ के द्वारा तथा समस्त बच्चों के द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया व विद्यालय के प्रबंध न्यासी स्वामी श्री हिमाद्री मुनि जी महाराज ने बताया कि यह भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है जिसको शायद ही भरा जा सकता है । शहीद हुए अन्य सैनिकों के परिवारों की माँ श्री नर्मदा उन्हें शक्ति प्रदान करें जिससे वह अपने परिवार की देखभाल कर सकें,।।