अमरकंटक श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक/ अनूपपुर जिले की पवित्र नगरी अमरकंटक में माँ नर्मदा की पावन धरती पर मार्कण्डेय आश्रम अमरकंटक में पंचअग्नि अखाड़ा के आचार्य परम पूज्य रामकृष्णनंद जी महाराज की गरिमामय उपस्थिति में 49वां पीठाधिरोहण दिवस मनाया गया। इस शुभ दिवस पर धर्म नगरी बनारस से आई हुई शंकराचार्य ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की शिष्या साध्वी शारदाम्बा और साध्वी पूर्णाम्बा दीदी मुख्य रूप से पूजन में उपस्थित रहीं व इस दिवस पर आपकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम में आए हुए श्रद्धालुओं के जीवन के लिए इस दिवस को एक गरिमामयी दिवस बनाया।

इस शुभ अवसर पर शहडोल परमधर्म सांसद श्रीधर शर्मा सहित विनायक द्विवेदी, विक्की द्विवेदी, रामनरेश द्विवेदी, राजेश व अन्य साधु संतों, पत्रकारों में उमाशंकर पांडे (मुन्नू), श्रवण उपाध्याय, विपुल कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।