टेक्टर द्वारा अवैध रूप से रेता सप्लाई करते नायब तहसीलदार ने किया जप्त ।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
पवित्र नगरी अमरकंटक में लंबे समय से अवैध रूप से रेता की सप्लाई हो रही है । जिस वजह से अनेक कार्यो में बिना रॉयल्टी के रेत का कारोबार चल रहा है । आज सुबह जब पकरिया क्षेत्र से अवैध रेत टेक्टर द्वारा चोरी छिपे लाया जा रहा था तभी अचानक अमरकंटक नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी की नजर पड़ी और उन्होंने पीछा कर टेक्टर को सर्किट हाउस मैदान क्षेत्र में रोक कर पूंछ ताछ की तो ड्राईवर के पास कोई भी कागजात उसके पास नही मिले न ही रेत की रॉयल्टी थी । उसके बाद नायब तहसीलदार ने टेक्टर को थाने में खड़ा कराते हुए आगे की कार्यवाही करने की बात बताई । प्राप्त जानकारी के अनुसार टेक्टर ड्राइवर अपने बचाव में छूट बोलते हुई किसी अन्य मालिक की ट्रेक्टर गाड़ी बताने की भरसक प्रयास किया की किसी वजह से बच निकलू किंतु कड़ी कार्यवाही करने के उपरांत उसका झूठ पकड़ा गया । ट्रेक्टर में नंबर प्लेट भी नही था , न कोई वाहन से संबंधित कागजात उसके पास रहे ।उसने अपना नाम गोपाल निवासी पकरिया छत्तीसगढ़ बताया । अब आगे की कार्यवाही जारी है । इस कार्यवाही में नायब तहसीदार के अलावा अमरकंटक पटवारी प्रेमलाल पटेल भी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *