अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक में आज मंगलवार को स्वर्गीय भगवतशरण माथुर को पवित्र नगरी अमरकंटक से बहुत ही लगाव था अमरकंटक उनके हृदय स्थल में बसता था जिसके कारण स्वर्गीय माथुर साहब ने श्री नर्मदे हर सेवा न्यास की स्थापना की । माथुर जी की याद में श्री नर्मदे हर सेवा न्यास में भी तेरहवीं का कार्यक्रम आज दिनांक 28-12 2021को संपन्न हुआ माथुर जी के कार्यक्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते , मध्य प्रदेश पर्यटन मंत्रालय के अध्यक्ष विनोद गोटिया , पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला , राज्यसभा के सांसद संपतिया उइके , भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर , शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद हिमाद्री सिंह जी के अलावा अनूपपुर शहडोल उमरिया रीवा सीधी सतना व मध्य प्रदेश के अन्य अन्य जगहों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण माथुर साहब के तेरहवीं कार्यक्रम में उपस्थित हुए ।


अमरकंटक के नगर परिषद के अध्यक्ष ,पार्षद गण , बीजेपी कार्यकर्तागण , स्कूलों के शिक्षकगण के अलावा नगर के प्रेमीजन उपस्थित हुए । श्री नर्मदे हर सेवा न्यास के सचिव राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह जी व न्यास के सदस्यगण राम लाल रौतेल , कैलाश विशनानी , सतीश तिवारी , शिव चौधरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।। तेरहवीं के कार्यक्रम में पूजन व हवन पंडित धनेश द्विवेदी ने सम्पन्न करॉकर ब्राम्हण भोज पश्चात हजारों की संख्या में क्षेत्र के अलावा दूर से पहुंचे सभी उनके प्रेमीजन प्रसाद ग्रहण किये ।

